फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Drug case arjun rampal drug connection ncb questioning

ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल से एनसीबी की पूछताछ खत्म, दोस्त बरटेल को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Fri, 13 Nov 2020 06:57 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 13 Nov 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Drug case arjun rampal drug connection ncb questioning
Arjun Rampal - फोटो : ANI

ड्रग्स केस को लेकर नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो का शिकंजा बॉलीवुड सितारों पर कसता जा रहा है। शुक्रवार को अर्जुन रामपाल एनसीबी के ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे ड्रग्स केस में घंटों पूछताछ हुई। अब पूछ-ताछ खत्म होने के बाद अर्जुन रामपाल एनसीबी दफ्तर से बाहर निकल चुके हैं।

विज्ञापन

 

इससे पहले उनकी लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से दो दिनों तक पूछताछ की गई थी। इसके बाद अदालत में अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बरटेल को पेश किया गया, जहां से बार्टेल को 25 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बरटेल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पॉल पकड़े गए ड्रग सप्लायर अजीसियालस डेमेट्रिएड्स (Agisialos Demetriades) का करीबी है।
 

इससे पहले एनसीबी ने अपने सर्च ऑपरेशन में अर्जुन रामपाल के घर पर छापेमारी की थी। जिसके बाद अभिनेता और ग्रैब्रिएला को समन भेजा था। बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के उपयोग की जांच कर रही एनसीबी ने बुधवार को लगभग छह घंटे तक अभिनेता की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से सवाल पूछे।

 
एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के ड्राइवर से भी पूछताछ की थी। उनके घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे उपकरणों को जब्त किया था। अर्जुन रामपाल के घर पर छापा मारने से एक दिन पहले एनसीबी ने निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को गिरफ्तार किया था।  

बरटेल को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने अभिनेता अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल को ड्रग्स केस में 25 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed