फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dream Girl 2 Teaser Out Ayushmann Khurrana Ananya Panday Raaj Shaandilyaa Ekta kapoor

Dream Girl 2 Teaser: 'ड्रीम गर्ल 2' का टीजर आया सामने, लाल साड़ी में अदाओं का जलवा दिखाती नजर आई 'पूजा'

Mon, 31 Jul 2023 07:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 31 Jul 2023 07:57 PM IST
सार

टीवी क्वीन एकता कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ड्रीम गर्ल 2 का आधिकारिक टीजर अपने फॉलोअर्स के साथ साझा किया। उन्होंने टीजर शेयर करते हुए लिखा, ''हर किसी की ड्रीम गर्ल वापस आ गई है!'' ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर कल रिलीज होगा।''

विज्ञापन
Dream Girl 2 Teaser Out Ayushmann Khurrana Ananya Panday Raaj Shaandilyaa Ekta kapoor
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म से आयुष्मान का लुक सामने आया था। अब मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज से एक दिन पहले फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए इसका टीजर जारी कर दिया है। 

विज्ञापन

Fatima Sana Shaikh: 'मैं किराए के घर में रहती हूं..', फातिमा ने सितारों के अमीर होने की बात को किया खारिज

विज्ञापन

ड्रीम गर्ल 2 का टीजर हुआ जारी

टीजर वीडियो में पूजा बने आयुष्मान की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। इस छोटे से क्लिप में झिलमिलाती लाल साड़ी में पूजा बेहद कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इस दौरान सीटियों और तालियों की गड़गड़हाट भी सुनी जा सकती है। इस वीडियो के अंत में बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी एक अगस्त को जारी किया जाएगा। 

एकता कपूर ने कही यह बात

टीवी क्वीन एकता कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ड्रीम गर्ल 2 का आधिकारिक टीजर अपने फॉलोअर्स के साथ साझा किया। उन्होंने टीजर शेयर करते हुए लिखा, ''हर किसी की ड्रीम गर्ल वापस आ गई है!'' ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर कल रिलीज होगा।''

विज्ञापन

पोस्टर भी किया गया जारी

बता दें कि टीजर जारी करने से पहले इसके मेकर्स ने अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना का एक नया पोस्टर साझा किया था। इसमें अभिनेता को चेहरे पर शरारती भाव के साथ पर्दे के माध्यम से झांकते हुए देखा जा सकता है। जबकि, अनन्या पांडे उन्हें देखती नजर आ रही हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी ड्रीम गर्ल 2 से आयुष्मान और अनन्या पहली बार स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं।  इसमें परेश रावल, असरानी, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और विजय राज भी अहम भूमिकाओं में हैं।  फिल्म को 25 अगस्त को रिलीज करने की तैयारी की जा चुकी है। मेकर्स पहले भाग की तरह इस फिल्म के भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने की उम्मीद जता रहे हैं। 
Kangana Ranaut: 'रॉकी और रानी' पर भड़कने के बाद 'ओपेनहाइमर' की फैन हुईं कंगना, बताया किस सीन ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed