DON 3: क्या आने वाला है शाहरुख खान के डॉन का सीक्वल? फिल्ममेकर ने किया ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2018 से बड़े पर्दे से दूरी बनाने के बाद अब शाहरुख खान बैक-टू-बैक अपनी अपकमिंग फिल्मों का अनाउंमेंट कर रहे हैं। 2023 में किंग खान की पहले 'पठान', फिर 'जवान' और उसके बाद 'डंकी' रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि 2006 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन' का सीक्वल आने वाला है।
फिल्ममेकर ने किया ट्वीट
दरसअल, फिल्ममेकर रितेश सिधवानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेता, लेखक और निर्देशक फरहान अख्तर की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में फरहान लैपटॉप पर काम करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट साझा करते हुए रितेश ने लिखा, 'आईडिया को लैपटॉप में उतारते वक्त भी फरहान अख्तर 100 फीसदी ध्यान केंद्रित करते हुए। फरहान, लंबे अंतराल के बाद राइटर मोड में वापस आ गए हैं। बताइए, वह क्या काम कर रहा है ...'
100% focus even when he’s putting pen to paper (err.. fingers to keyboard) @FarOutAkhtar is back in writer mode after a long hiatus. Guess what he’s working on… pic.twitter.com/ORd0PGF358
— Ritesh Sidhwani (@ritesh_sid) June 4, 2022
फैंस ने किया रिएक्ट
फिल्ममेकर रितेश सिधवानी के पोस्ट करने के बाद से ही फैंस लगातार उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। क्योंकि 2006 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन' को रितेश साधवानी और फरहान अख्तर ने ही प्राेड्यूस किया था, इसलिए फैंस यह अटकलें लगा रहे हैं कि फरहान अख्तर डॉन के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। पढ़िए ट्वीट यूजर्स के कमेंट्स...
Are we getting #Don3??😀 https://t.co/fQOfR3OsfY
— Ann (@Eliza_Anns) June 4, 2022
I hope it's #Don3 😁 https://t.co/Cik6dMUnKv
— being_monika (@MonikaBeing) June 4, 2022
The king is back #Don3 😍💥
— iamAbhi (@iamAbhi52704467) June 4, 2022
After three big announcements, we want the fourth one as well,
— HARRY (@harrysrangal7) June 3, 2022
The DON 3 announcement @FarOutAkhtar #Don3