{"_id":"0b99b7e8-50b8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"does-not-like-on-screen-lip-lock-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ भी हो मैं होंठो पर किस नहीं करुंगाः सलमान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कुछ भी हो मैं होंठो पर किस नहीं करुंगाः सलमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी निजी जिंदगी में सलमान की इमेज भले ही दिलफेंक आशिक की रही हो पर पर्दे पर वह हमेशा शालीनता के साथ रोमांस करते नजर आए हैं। बदलती हुई इंडस्ट्री में जहां लिपलॉक सीन आम हो गए हैं तब भी सलमान खान का कहना है कि वह पर्दे पर लिपलॉक सीन नहीं देंगे। सलमान खान ने कहा कि वह भविष्य में भी पर्दे पर किसी भी अभिनेत्री का होंठ चूमते नहीं दिखेंगे।
विज्ञापन
सलमान ने कहा कि 'मैने प्यार किया' से लेकर 'दबंग 2' तक किसी भी फिल्म में मैने पर्दे पर किस सीन नहीं फिल्माया है। मैने ज्यादा से ज्यादा नायिका के माथे या गाल को ही चूमा है। किस न करने वाली यह बात सलमान ने निर्देशकों तक से कह रखी है। सलमान का मानना है कि बिना किस सीन के भी लव स्टोरी फिल्म चल सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में भाग्य श्री को किस किया था, लेकिन वह शीशे की उस तरफ थीं और मैं शीशे के इस तरफ। यह एक सांकेतिक चुंबन था। मैं अब तक महसूस करता हूं कि इससे खूबसूरत कोई किस सीन नहीं हो सकता। सलमान खान ने कहा कि पिछले तीन सालों में मुझे जो सफलता मिली है वह टैलेंट के दम पर नहीं है। मैं मनाता हूं कि जब-तक किस्मत अच्छी है तब तक सब कुछ बढ़िया है। कब जमीन पर आ जाऊं मुझे भी पता नहीं।
विज्ञापन