फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Does Central Board Of Film Certification Bans Raveena Tondon's Film 'Maatr'?

क्या हिंसक सीन्स के कारण सेंसर बोर्ड ने बैन की रवीना टंडन की फिल्म 'मातृ'?

Mon, 17 Apr 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 17 Apr 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
Does Central Board Of Film Certification Bans Raveena Tondon's Film 'Maatr'?
बैन हुई 'मातृ'?
रवीना टंडन की फिल्म मातृ को लेकर खबरें आ रही हैं कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है। सेंसर बोर्ड के अनुसार फिल्म में कई हिंसक सीन हैं और गालियों का भी इस्तेमाल हुआ है। इन कारणों का तर्क देते हुए सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि फिल्म सेंसर बोर्ड को दिए गए स्क्रीन प्ले से काफी अलग है। इसी वजह से खफा होकर सेंसर बोर्ड शनिवार को रखी गई फिल्म की स्क्रीनिंग से उठकर चला गया था। फिल्म में कई हिंसक सीन्स हैं जो सर्टिफिकेट की गाइडलाइन्स के विरुद्ध हैं। अगर फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट भी मिलता है तो भी सेंसर बोर्ड को कैंची चलानी पड़ेगी। खबरें ये भी हैं कि सेंसर बोर्ड सोमवार को एक बार फिर फिल्म देख सकता है।
विज्ञापन


वहीं इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में फिल्म के प्रोड्यूसर अंजुम रिजवी ने इन सभी बातों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं मालूम कि ये खबरें कहां से आ रही हैं। सेंसर बोर्ड के सामने सोमवार को 'मातृ' की स्क्रीनिंग होगी, इसलिए फिल्म बैन नहीं हुई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसर बोर्ड के सीईओ अनुराग श्रीवास्तव ने भी इन खबरों को गलत बताया। अनुराग ने कहा कि फिल्म को सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया अभी जारी है। उन्होंने कहा, 'शनिवार को फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसे बैन करने की सभी खबरें झूठी हैं। एक-दो दिन में रिजल्ट सभी के सामने आ जाएगा।'


ये भी पढ़ें- रवीना की फिल्म 'मातृ' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन और इमोशन से भरी है फिल्म

रवीना की इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब सच्चाई क्या है ये तो सेंसर बोर्ड या रवीना के ऑफिशियल स्टेटमेंट आने के बाद ही पता चलेगा।

'मातृ' में रवीना ने एक मां की भूमिका निभाई है जो अपनी बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ती है। फिल्म एक रिवेंज थ्रिलर है और रेप जैसे मुद्दे को बड़े संवेदनशील तरीके से उठाती है। ये रेप के मामलों पर सिस्टम द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही पर भी सवाल खड़े करती है। फिल्म का निर्देशन अश्तर सैय्यद ने किया है और माइकल पेलिको ने कहानी लिखी है। रवीना की ये कमबैक फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- रवीना की बायोग्राफी से 'मुंह' छिपाते फिरेंगे कई लोग!
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed