Divyanka Tripathi: क्या इस बार 'बिग बॉस' का हिस्सा बनेंगी दिव्यांका? सीजन 19 में एंट्री पर खुद तोड़ी चुप्पी
Divyanka Tripathi In Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में कौन-कौन सेलेब हिस्सा ले सकता है इसे लेकर तमाम अटकलें लग रही हैं। इस बीच दिव्यांका त्रिपाठी के नाम की चर्चा भी तेज है। रियलिटी शो में हिस्सा लेने की खबरों पर दिव्यांका ने चुप्पी तोड़ी है।
विस्तार
रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। शो के नियम और कायदों पर चर्चाओं के साथ प्रतिभागियों के नामों को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इंटरनेट पर ऐसी चर्चाएं तेज हैं कि इस बार शो में दिव्यांका त्रिपाठी भी हिस्सा लेने वाली हैं। इसके अलावा दिव्यांका के एक्स और को-एक्टर रहे शरद मल्होत्रा के नाम की भी चर्चा है। ऐसी खबरों पर दिव्यांका ने प्रतिक्रिया दी है।
बिग बॉस में हिस्सा लेने से किया इनकार
सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस सीजन 19 के लिए दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा को अप्रोच किया गया है। संभव है कि दोनों की तरफ से कंफर्म किया जाए। हालांकि, इस तरह की खबरों का दिव्यांका त्रिपाठी ने खंडन किया है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें सिर्फ अफवाह बताया है और बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने की बात से साफतौर पर इनकार किया है।
🚨 EXCLUSIVE: Divyanka Tripathi Dahiya and Sharad Malhotra have been approached for Bigg Boss 19. Likely to be confirmed. #BiggBoss_Tak pic.twitter.com/4qaBQHuJbX
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) August 6, 2025
बोलीं- 'ऐसी खबरें वे हर साल फैलाते हैं'
दिव्यांका त्रिपाठी ने टेली टॉक से बातचीत में बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने की खबरों पर इनकार करते हुए इन्हें सिर्फ अफवाह बताया है। एक्ट्रेस ने कहा, ''यह फेक है। इस तरह की खबरें वे हर साल फैलाते हैं'। बता दें कि दिव्यांका इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज, नच बलिए 8, खतरों के खिलाड़ी 11 और खतरों के खिलाड़ी 13 जैसे कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं। हालांकि, 'बिग बॉस' से उन्होंने अब तक दूरी बना रखी है।
Viral Video: 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटे वरुण धवन, टी-शर्ट पर दिखाई दिए अमेरिकी रैपर एमिनेम
एक-दूजे को डेट कर चुके हैं शरद-दिव्यांका
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा कथित तौर पर कभी एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों एक-दूजे के करीब आए। आठ साल की डेटिंग के बाद इनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि, अब दोनों अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। शरद ने रिप्सी भाटिया से शादी की है। वहीं, दिव्यांका की शादी विवेक दहिया से हुई है।