Divya Dutta: नए कलाकार के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान नहीं, बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म पर बोलीं दिव्या
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म के बारे में बात करते हुए कहा कि अब उभरते हुए नए कलाकारों के लिए इंडस्ट्री में पैर जमाना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विस्तार
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म के बारे में बात करते हुए कहा कि अब उभरते हुए नए कलाकारों के लिए इंडस्ट्री में पैर जमाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। अभिनेत्री ने कहा कि यहां बहुत मुश्किल, क्योंकि यह एक ग्लैमर की दुनिया है। हर कोई इसे देखता है, हर कोई अपनी छवि बनाता है। हम सभी ने इसका सामना किया। यहां तक कि मैंने भी इसका सामना किया। मुझे लगता है कि आखिरकार वही होता है, जो सच में रहता है।
दिव्या दत्ता ने कहा कि कई बार एक छोटी सी फिल्म भी बिना मार्केटिंग के चल जाती है और एक छोटा अभिनेता भी अपनी जगह बना लेता है। जब मैं इंडस्ट्री में आई तो हर कोई मुझे एक अच्छी एक्ट्रेस कहते थे और अब वे कहते हैं कि मैं एक स्टार एक्ट्रेस हूं। ये चीजें अपने आप हो गईं, लेकिन मुझे वास्तव में जो लगता है, वह यह है कि लोगों का प्यार बहुत अच्छी कमाई है। स्टारडम आता है और चला जाता है, लेकिन मेरे लिए क्या मायने रखता है, जब दर्शक कहते हैं कि आप हमारी हो, हमारी जैसी दिखती हो और मुझे वास्तव में यह पसंद है।
Sanya Malhotra: 'जवान' में SRK संग काम करने पर उत्साहित हैं सान्या मल्होत्रा, बोलीं- यह मेरी ड्रीम फिल्म
इंडस्ट्री में चल रहे भाई-भतीजावाद पर बात करते हुए दिव्या दत्ता ने कहा कि जब दर्शक मुझ पर भरोसा करते हैं कि मैं अच्छी फिल्में ही करूंगी तो यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे लगता है कि हर कोई भाई-भतीजावाद का सामना करता है और यहां तक कि चीजें भी उनके लिए आसान नहीं होती हैं।
Yeh Meri Family: दूसरा सीजन देखने से पहले समझिए अब तक की कहानी, पारिवारिक हास्यगाथा के ये रहे सातों अध्याय
अभिनेत्री ने अपनी आने वाली परियोजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनके पास तीन वेब शोज और चार फीचर हैं, जिनके लिए वह एक बच्चे की तरह बहुत उत्साहित हैं और खुश हैं। ताहिरा कश्यप के निर्देशन में बनने वाली 'शर्माजी की बेटी' में वह जल्द नजर आएंगी। उनके पास 'नजर अंदाज' नामक एक फीचर है और दिबाकर बनर्जी के साथ एक फिल्म है। अनुभव सिन्हा के साथ भी एक फिल्म है। वह अनुराग कश्यप और सुनील शेट्टी के साथ काम करने जा रही हैं, जहां वह एक पुलिस वाली का किरदार निभा रही हैं। इसके साथ ही उनके पास दो इंटरनेशनल इंग्लिश फिल्म भी हैं।
Reema Lagoo: मौत से कुछ घंटे पहले तक काम कर रही थीं रीमा लागू, अचानक निधन से बॉलीवुड से उठा था 'मां' का साया