फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   divya dutta praises kantara chapter 1 actor director rishab shetty share post

Kantara Chapter 1: 'चमकते रहो मेरे दोस्त...', 'कांतारा चैप्टर 1' की सफलता पर दिव्या ने दी ऋषभ शेट्टी को बधाई

Wed, 08 Oct 2025 01:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 08 Oct 2025 01:44 PM IST
सार

Rishab Shetty Diyva Dutta: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने आज 'कांतारा चैप्टर 1' के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की तारीफ के पुल बांधे। दिव्या ने ऋषभ के साथ एक प्यारी सेल्फी शेयर की और साथ ही एक भावुक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन
divya dutta praises kantara chapter 1 actor director rishab shetty share post
ऋषभ शेट्टी और दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@divyadutta25

विस्तार

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने अपने दोस्त और अभिनेता ऋषभ शेट्टी की तारीफ की और कहा कि वह उनकी कई भूमिकाओं से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने ऋषभ के समर्पण, बहुमुखी प्रतिभा और हर प्रोजेक्ट के प्रति जुनून की सराहना की। 
विज्ञापन

दिव्या दत्ता का पोस्ट
आज 8 अक्तूबर बुधवार को दिव्या ने ऋषभ के साथ एक शानदार सेल्फी इंस्टाग्राम पर साझा की। इस सेल्फी में दिव्या और ऋषभ हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी के साथ दिव्या ने कैप्शन में लिखा, 'बधाई हो @rishabshettyofficial, शानदार फिल्म #kantara के लिए! एक अभिनेता, लेखक और निर्देशक के रूप में आपकी प्रतिभा से मंत्रमुग्ध हूं। यह फिल्म देखने लायक है। थिएटर में हाउसफुल का नजारा देखकर खुशी हुई। चमकते रहो मेरे दोस्त।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Divya Dutta (@divyadutta25)


विज्ञापन
विज्ञापन

'कांतारा चैप्टर 1' के बारे में
ऋषभ की नई फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' को खूब सराहना मिल रही है। यह 2022 की कन्नड़ फिल्म 'कंतारा' की प्रीक्वल है। इस फिल्म में कांतारा की रहस्यमयी कहानी, पौराणिक कथाएं और प्राचीन संघर्षों को दिखाया गया है। ऋषभ शेट्टी ने इसे लिखा, निर्देशित किया और इसमें अभिनय भी किया। फिल्म में सप्तमी गौड़ा, गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत, जयराम, पीडी सतीश चंद्र और प्रकाश थुमिनाद ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

यह भी पढ़ें: Sara Khan: 'बेपनाह प्यार...', बिग बॉस फेम एक्ट्रेस सारा खान ने कृष पाठक से की रजिस्टर्ड मैरिज, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed