फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Disney Plus Hotstar Popular Political Drama Series City of Dreams Season 3 announced

City of Dreams 3: जल्द आएगा 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' का सीजन 3, मेकर्स ने किया एलान

Thu, 04 May 2023 03:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 May 2023 03:53 PM IST
सार

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए चर्चित सीरीज के तीसरे सीजन की जानकारी शेयर की गई है।

विज्ञापन
Disney Plus Hotstar Popular Political Drama Series City of Dreams Season 3 announced
सिटी ऑफ ड्रीम्स सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की लोकप्रिय सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के फैंस के लिए अच्छी खबर है। इस सीरीज का विस्तार करते हुए मेकर्स ने गुरुवार को इसके तीसरे सीजन का एलान कर दिया है। इस खबर ने फैंस की खुशी बढ़ा दी है। बता दें कि एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दर्शकों के साथ यह जानकारी साझा की गई है। इस सीरीज के पिछले दो सीजन काफी पसंद किए गए थे। अब इसका तीसरा सीजन फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

विज्ञापन

The Kerala Story: जमीयत उलेमा ए हिंद फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, चीफ जस्टिस ने लगाई फटकार
विज्ञापन


साझा किया पोस्ट
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की गई है। पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'गायकवाड़ का रिश्ता महाराष्ट्र के साथ अभी खत्म नहीं हुआ है! आप भी तो यही चाहते थे। हॉटस्टार स्पेशल 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' का तीसरा सीजन जल्द आ रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)



निर्देशक ने कही यह बात
इस सीरीज के नए सीजन की जानकारी साझा करते हुए निर्देशक नागेश कुकुनूर ने कहा, 'सिटी ऑफ ड्रीम्स के सीजन एक और दो को दर्शकों का खूब प्यार मिला। सीजन 3 के लिए चुनौती बड़ी है। हर किरदार की अपनी यात्रा है, तो उत्तराधिकार की भी लड़ाई है।'
Mother Teresa & Me Review: संत बनने से पहले की मदर टेरेसा की कहानी, कमल मुसले के हुनर की एक और मिसाल

ये सितारे आएंगे नजर
नागेश कुकुनूर ने आगे कहा कि जटिल किरदार, आपसी रिश्ते और कुछ रोमांचक ट्विस्ट, 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के सीजन 3 में दर्शक सत्ता के लिए घमासान होते देखेंगे। निर्देशक ने कहा, 'इस सीरीज के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अप्लॉज एंटरटेनमेंट पार्टनर हैं, मेरे विजन को सहयोग करने के लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।' बता दें कि इस पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज में अतुल कुलकर्णी, प्रिया बापट, सचिन पिलगांवकर, सुशांत सिंह जैसे सितारे अहम रोल में हैं।
Gauahar Khan : 'पहलवानों के साथ मारपीट दुख की बात,' विनेश फोगाट को रोता देख बिग बॉस की इस विनर ने किया रिएक्ट
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed