फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Disney appoints Luke Kang of China in place of its asia pacific head uday Shankar india excluded

उदय शंकर की जगह चीन के ल्यूक कंग को मिली डिजनी में अहम जिम्मेदारी, अलग से तैनात होगा भारत प्रमुख

Thu, 17 Dec 2020 10:48 PM IST
Mishra Mishra पंकज शुक्ल
पंकज शुक्ल Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 17 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Disney appoints Luke Kang of China in place of its asia pacific head uday Shankar india excluded
ल्यूक कंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2020 के आखिरी दिन डिजनी के एशिया प्रशांत क्षेत्र के अध्यक्ष और स्टार व डिजनी इंडिया के चेयरमैन पद से उदय शंकर की विदाई के बाद नए साल के पहले दिन से चीन के ल्यूक कंग को डिजनी की एशिया प्रशांत क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत डिजनी भारत के लिए अपना प्रभारी अलग से नियुक्त करेगी और ल्यूक कंग के अधिकार क्षेत्र से भारत को बाहर रखा गया है। डिजनी भारत में अपने प्रमुख की घोषणा नए साल में करने का इरादा रखती है।

विज्ञापन

Disney appoints Luke Kang of China in place of its asia pacific head uday Shankar india excluded
रेबेका कैम्बैल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘अमर उजाला’ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ल्यूक कंग की नियुक्ति डिजनी की इंटरनेशनल ऑपरेशन्स और डायरेक्ट टू कंज्यूमर विभाग की प्रमुख रेबेका कैम्बैल के अधीन की गई है और वह रेबेका को ही सीधे रिपोर्ट करेंगे। उनके अधिकार क्षेत्र में एशिया प्रशांत क्षेत्र के जो देश रखे गए हैं उनमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चीन, जापान, कोरिया और दक्षिण पूर्व एशिया के देश शामिल हैं। वह इन देशों में डिजनी के थीम पार्कों को छोड़कर कंपनी का बाकी सारा काम देखेंगे। भारत का कारोबार ल्यूक कंग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। कंग अभी चीन, जापान और कोरिया का काम देखते हैं। डिजनी में वह बीते नौ साल से काम कर रहे हैं। उनकी पहली नियुक्ति दक्षिण कोरिया के लिए सियोल में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Disney appoints Luke Kang of China in place of its asia pacific head uday Shankar india excluded
उदयशंकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ल्यूक कंग की नियुक्ति की जानकारी कैम्पैबल ने डिजनी के कर्मचारियों को दे दी है। इसी जानकारी में कहा गया है कि भारत के लिए डिजनी अलग से एक प्रमुख की नियुक्ति करेगी। ये नियुक्ति अगले साल की शुरूआत में कभी भी हो सकती है। इस बीच जो अंतरिम व्यवस्था कंपनी ने की है, उसके मुताबिक डिजनी की भारतीय शाखा का कामकाज स्टार के प्रमुख के रूप में के माधवन और डिजनी प्लस हॉटस्टार इंडिया के प्रमुख के रूप में सुनील रयान देखते रहेंगे। इन दोनों की रिपोर्टिंग सीधे अब कैम्पबेल को होगी।

कंपनी का अब तक भारत समेत सारे एशिया प्रशांत क्षेत्र के देशों का कामकाज देखते रहे उदयशंकर कंपनी में फॉक्स स्टार की तरफ से शामिल हुए थे। स्टार टेलीविजन और इसके ओटीटी हॉटस्टार के उनके अनुभव को देखते हुए ही डिजनी ने फॉक्स के भारतीय कारोबार के अधिग्रहण के बाद उनको पूरे संयुक्त कारोबार की जिम्मेदार सौंपी थी। उदय शंकर ने अपने पद से अक्टूबर महीने में इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

करण जौहर पर कसा NCB ने शिकंजा, ड्रग्स मामले में भेजा समन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed