Disha Patani: सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में दिशा पाटनी के साथ यह क्या हुआ? फैंस ने बता दिया दूसरी उर्फी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग रिसेप्शन में कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। अभिनेत्री दिशा पाटनी भी यहां पहुंचीं, लेकिन वह जिस अंदाज में पहुंचीं, उसे लेकर यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया।
विस्तार
मुंबई में रविवार रात सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग रिसेप्शन हुआ। इसमें कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। अभिनेत्री दिशा पाटनी भी यहां पहुंचीं, लेकिन वह जिस अंदाज में पहुंचीं, उसे लेकर यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया।
दिशा ने ग्रीन सिमरी थाई हाई स्लिट गाउन पहना था। साथ ही, उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। हालांकि, उनके कपड़ों को देखकर पता चल रहा था कि वह भी कंफर्टेबल नहीं हैं। जब वह वॉक कर रही थीं, तब एक हाथ से ड्रेस को संभालती हुई नजर आईं। फोटोशूट के दौरान भी उनके चेहरे पर असहजता के भाव दिखे। दिशा रिसेप्शन में अकेले पहुंची थीं। कुछ लोगों को उनका बोल्ड अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया।
वायरल विडियो को देख कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शादी के रिसेप्शन में ऐसी ड्रेस पहनकर क्यों आईं?' दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह कोई बॉलीवुड आइटम सॉन्ग नहीं है। यह किसी की शादी का रिसेप्शन है।' एक अन्य यूजर ने दिशा को ट्रोल करते हुए लिखा, 'इन्हें कपड़ों से एलर्जी है। मुझे लगता है कि इन्हें यह भी नहीं पता कि इवेंट पर कैसे सलीके की ड्रेस पहनते हैं।'
यह भी पढ़ें: सिद्धांत ने बुरी नजर हटाने को भांजी तलवार, राज और डीके पहुंचे ‘फर्जी’ के प्रचार में