फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Disha Patani grooving dance on the song Yeh Kaali Kaali Aankhen remix version

Disha Patani Groove Dance: ‘ये काली काली आंखें’ पर दिशा पाटनी ने किया ग्रूविंग डांस, हॉट मूव्स ने फैंस को बनाया दीवाना

Sun, 23 Jan 2022 12:03 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 23 Jan 2022 12:03 AM IST
सार

दिशा पाटनी का नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिशा 'ये काली काली आंखें' के रीमिक्स वर्जन पर डांस करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Disha Patani grooving dance on the song Yeh Kaali Kaali Aankhen remix version
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘ये काली काली आंखें’ वेब सीरीज चर्चाओं में बनी हुई है। ताहिर राज भसीन और श्वेता की इस सीरीज को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। लेकिन अब इस सीरीज के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिशा पाटनी ‘ये काली काली आंखें’ के रीमिक्स वर्जन पर ग्रूविंग डांस करती दिख रही हैं, जिसमें दिशा पाटनी की हॉटनेस देख हर कोई उनका दीवाना हो गया है। इस वीडियो के साथ नेटफ्लिक्स ने सभी दर्शकों को एक चैलेंज भी दिया है, जिस वजह से अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Disha Patani grooving dance on the song Yeh Kaali Kaali Aankhen remix version
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा पाटनी ‘ये काली काली आंखें’ के दो नए वर्जन के स्पेशल मिक्स गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में गाने की शुरुआत बहुत ही धीमे अंदाज में होती है, जिसमें दिशा पाटनी अपने हॉट मूव्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान दिशा बार-बार ये कहती दिख रही हैं, 'हमारे दोस्त बनेंगे।' दिशा पाटनी का डांस इस गाने को एक लेवल ऊपर लेकर जाने का काम कर रहा है। वहीं, वीडियो में आगे गाने की स्पीड तेज हो जाती है, जिसमें भी दिशा ने अपना बेहतरीन डांस करना जारी रखा है। इस वीडियो में दिशा की कातिल अदाएं और उनका सिजलिंग अवतार देखने लायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Disha Patani grooving dance on the song Yeh Kaali Kaali Aankhen remix version
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के साथ नेटफ्लिक्स इंडिया ने कैप्शन में सभी दर्शकों को एक चैलेंज दिया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘कोई भी शांत नहीं रह सकता क्योंकि ये काली काली आंखें डांस मिक्स यहां है। आइए इस ग्रूवी चैंलेंज को स्वीकार करें। दिशा पाटनी और नेटफ्लिक्स इंडिया को अपने रीलों में टैग करें और हम सबसे अच्छे रीलों को रीपोस्ट करेंगे।’

विज्ञापन

Disha Patani grooving dance on the song Yeh Kaali Kaali Aankhen remix version
ये काली काली आंखें - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ को सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी शिवम सेनगुप्ता और अनुज दानित ने 'ये काली काली आंखें' को रीमिक्स किया है और ये गाना एक्ट्रेस आंचल सिंह पर फिल्माया गया है। इस सीरीज में आंचल और ताहिर के अलावा, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, सौरभ शुक्ला, अरुणोदय सिंह, बृजेंद्र काला और सूर्य शर्मा भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed