फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Disha Patani Confessed her love for ranbir kapoor in her school days faced many accidents due to him

Disha Patani: टाइगर से पहले इस अभिनेता के लिए धड़कता था दिशा का दिल, क्रश की वजह से हो चुका है एक्सिडेंट

Tue, 26 Jul 2022 04:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 26 Jul 2022 04:01 PM IST
सार

बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार दिशा पाटनी ने अपने स्कूल के दिनों के क्रश के बारे में खुलासा किया है।

विज्ञापन
Disha Patani Confessed her love for ranbir kapoor in her school days faced many accidents due to him
दिशा पाटनी, रणबीर कपूर - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय और अभिनेता रणबीर कपूर शादी से पहले अक्सर अपने अफेयर्स को लेकर चर्चाओं में रहते थे। वह इंडस्ट्री में अपने डेब्यू के समय से लेकर अब तक कई लड़कियों की पहली पसंद बने रहे। खाली फीमेल फैंस ही नहीं रणबीर कई अभिनेत्रियों के भी क्रश रह चुके हैं, जिनमें से एक उनकी खुद की पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी हैं। लेकिन आज हम आपको इस लिस्ट की ऐसी अभिनेत्री के बारे में बचाने जा रहे हैं, जो खुद लाखों दिलों की धड़कन हैं। इस अभिनेत्री का नाम है दिशा पाटनी। हाल ही में दिशा ने एक इंटरव्यू में रणबीर को लेकर अपने क्रश का खुसाला किया है।   

विज्ञापन

रणबीर पर आया था दिशा का दिल
दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन पर कई लड़के जान छिड़कते हैं। लेकिन एक साक्षात्कार में उन्होंने खुलासा किया है कि वह किस अभिनेता के लिए अपनी जान जोखिम में डाल चुकी हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि वह रणबीर कपूर की जबरदस्त फैन रह चुकी हैं। इस चक्कर में उनका एक्सीडेंट होने से बच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर की फैन थीं दिशा
दिशा ने इंटरव्यू में अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया, 'जब मैं स्कूल में थी तब रणबीर की जबरदस्त फैन हुआ करती थी। रणबीर की वजह से मेरे कई ऐक्सीडेंट्स हुए क्योंकि मैं उनका पोस्टर देखते हुए रोड पर चलती रहती थी। मेरे शहर में रणबीर के कई बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे हुए थे। मुझे लगता है कि वह उस समय कोई ब्रैंड एंडोर्स कर रहे थे। मैं स्कूटी चलाते वक्त उन्हें घूरती रहती थी। ऐसा करते वक्त कई चीजों में टकरा जाया करती थी।' जब दिशा से पूछा गया कि क्या रणबीर को इस बारे में बताया है तो वह बोलीं, अभी तक नहीं लेकिन बताऊंगी।

विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगी नजर
अपने इस खुलासे के कारण सुर्खियों में आई दिशा इस समय अपनी आगामी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर चर्चाओं में हैं। यह फिल्म साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। अब मोहित सूरी इस फिल्म में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर और  तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जो 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed