{"_id":"5d6f38f58ebc3e93d76c3549","slug":"disha-patani-and-tiger-shroff-met-with-director-mohit-suri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलंग के बाद मोहित सूरी बनाएंगे दिशा और टाइगर की जोड़ी, दोनों ने की फिल्म निर्देशक से मुलाकात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलंग के बाद मोहित सूरी बनाएंगे दिशा और टाइगर की जोड़ी, दोनों ने की फिल्म निर्देशक से मुलाकात
Wed, 04 Sep 2019 09:39 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
disha patani, tiger shroff
- फोटो : social media
जमाना कुछ भी कहे लेकिन इश्क और मुश्क छुपाए छुपता नहीं है। वैसे भी टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने कभी अपने रिश्तों को परदे के पीछे रखा भी नहीं। टाइगर के घरवाले लाख कहें कि वह अभी तक सिंगल हैं और दिशा पाटनी से उनके रिश्ते दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं हैं। दोनों को जानने वाले बताते हैं कि मामला दोनों के बीच अब भी बहुत रूमानी है और इस बात का सबूत मिला निर्देशक मोहित सूरी के दफ्तर के बाहर जहां दोनों एक साथ दिखाई दिए।
दिशा पाटनी इन दिनों मोहित की अगली फिल्म मलंग में काम कर रही हैं। इसके बाद उनके पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। सलमान खान के साथ फिल्म भारत में दिखीं दिशा इन दिनों अपने करियर को लेकर बहुत सतर्क हैं और आगे ऐसी फिल्में ही साइन करना चाहती हैं जहां उनके किरदार के आसपास फिल्म की कहानी घूमती हो। वहीं टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म वॉर दो अक्टूबर को रिलीज हो रही है और उन्होंने भी अब तक किसी नई फिल्म की शूटिंग अब तक शुरू नहीं की है। समझा जा रहा है कि दोनों की मोहित सूरी के साथ ये मुलाकात एक नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में हुई जिसे मोहित सूरी मलंग की शूटिंग खत्म करने के बाद तुरंत शुरू करना चाहते हैं।