फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Subhash Kapoor says he respects Aamir Khan decision

'मुगल' के डायरेक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप तो आमिर खान ने छोड़ी फिल्म, अब निर्देशक का आया बयान

Thu, 11 Oct 2018 02:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
Director Subhash Kapoor says he respects Aamir Khan decision
subhash kapoor
देश में दिन-पर-दिन बढ़ते #Metoo अभियान को देखते हुए आमिर खान ने एक बड़ा फैसला लिया है । आमिर खान ने ऐलान किया कि वो और उनकी फिल्मकार पत्नी किरण राव आगामी फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। आमिर ने कहा कि उन्हें सहयोगी पर यौन शोषण के आरोप की सूचना मिली है। 
विज्ञापन


भाषा को दिए बयान में भूषण ने कहा, ‘‘हमें पता चला कि निर्देशक सुभाष कपूर के खिलाफ कार्यवाही चल रही है, जिसे देखते हुए टी-सीरीज ने निर्देशक के साथ काम नहीं करने का फैसला किया है।’’ खान की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कपूर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मैं आमिर खान और किरण राव के फैसले को समझता हूं और उसका सम्मान करता हूं। चूंकि मामला विचाराधीन है इसलिए मैं अदालत में अपनी बेगुनाही साबित करना चाहता हूं।’’ 
विज्ञापन


‘वन बाई टू’, ‘आत्मा’, ‘व्हाट द फिश’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री गीतिका त्यागी ने कपूर पर उनसे छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। अप्रैल 2014 में त्यागी ने वर्सोवा पुलिस थाना में एक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कपूर ने दो साल पहले उनसे बलात्कार करने की कोशिश की। इसके बाद कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया और अभी वो 10,000 रुपये जमा करने के बाद जमानत पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में गुप्त कैमरे से बनाये गये एक वीडियो में उभरती अभिनेत्री त्यागी, कपूर और उनकी पत्नी नजर आ रहे हैं। वीडियो में त्यागी कपूर को थप्पड़ मारती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ‘‘जॉली एलएलबी’’ श्रृंखला की फिल्मों के लिये मशहूर निर्देशक ने इंटरनेट पर यह वीडियो साझा करने की त्यागी की मंशा पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, ‘‘... मैं एक सवाल पूछना चाहता हूं कि किसी रोती-बिलखती महिला की इजाजत और जानकारी के बगैर गुप्त तरीके से वीडियो बनाना और फिर सोशल मीडिया पर उसे डालना क्या उत्पीड़न या दुर्व्यवहार नहीं है। या फिर यह ठीक है जब वह किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ी हो जिसने ‘कथित तौर पर गलत व्यवहार’ किया हो। अगर आपका जवाब बाद वाला है तो निश्चित रूप से मेरे लिये यह एक खाप पंचायत की मानसिकता से कम नहीं है।’’ 


आमिर और उनकी फिल्मकार पत्नी किरण राव की ओर से संयुक्त रूप से जारी बयान के अनुसार, ‘‘आमिर खान प्रोडक्शन में हमारी हमेशा से यौन कदाचार और किसी किस्म के हिंसक बर्ताव को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति रही है।’’ 
उन्होंने कहा कि वे फिल्म उद्योग को सुरक्षित स्थान बनाने के लिये प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed