फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Siddharth P Malhotra Talked About Casting of Meena Kumari Role In Upcoming Film

Meena Kumari Biopic: कियारा के नाम पर हुई चर्चा तो बोले डायरेक्टर सिद्धार्थ- ‘पूरी इंडस्ट्री इस रोल के पीछे’

Mon, 23 Jun 2025 08:51 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Mon, 23 Jun 2025 08:51 PM IST
सार

Kiara Advani In Meena Kumari Biopic: हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि कियारा आडवाणी लीजेंड एक्ट्रेस मीना कुमारी का रोल करेंगी। इस खबर में कितनी सच्चाई है, इस पर डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने सफाई दी है। 

विज्ञापन
Director Siddharth P Malhotra Talked About Casting of Meena Kumari Role In Upcoming Film
कियारा आडवाणी और डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

मीना कुमारी की बायोपिक ‘कमल और मीना’ को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। जहां कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कियारा आडवाणी को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है, वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने खुद इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

'न स्क्रिप्ट फाइनल, न कास्ट साइन'
अमर उजाला डिजिटल से बात करते हुए सिद्धार्थ ने साफ किया, 'न स्क्रिप्ट फाइनल है, न किसी एक्ट्रेस को साइन किया गया है। इस समय सिर्फ बातचीत चल रही है, इसलिए ये कहना जल्दबाजी होगी कि कौन ये रोल करेगा और कौन नहीं।'

विज्ञापन

'रिपोर्ट्स हमारी तरफ से नहीं, हमें नहीं पता कौन फैला रहा है'
उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों पर हैरानी जताई और कहा, 'कोई रिपोर्ट्स अगर आ भी रही हैं, तो वो ना मेरी टीम की ओर से हैं, ना प्रोड्यूसर्स की ओर से। हमें खुद नहीं पता कौन ये बातें फैला रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'मीना कुमारी एक लीजेंड हैं, इसलिए पूरी इंडस्ट्री एक्टिव हो गई है'
सिद्धार्थ ने बताया कि जैसे ही मीना कुमारी पर फिल्म की चर्चा शुरू हुई, इंडस्ट्री में हलचल मच गई। 'मीना कुमारी एक लीजेंड हैं। जब भी ऐसा कोई रोल आता है, तो पूरी इंडस्ट्री एक्टिव हो जाती है। बहुत सी ऐक्ट्रेसेस ने कॉल किया है। लेकिन फिलहाल, किसी के साथ भी कागजी तौर पर कुछ फाइनल नहीं हुआ है।'

कियारा, आलिया या श्रद्धा? - किसी का नाम लेना अभी सही नहीं
कास्टिंग को लेकर चल रही अफवाहों में कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर के नाम सामने आए हैं। इस पर सिद्धार्थ ने कहा, 'मैं किसी का नाम कैसे लूं? न स्क्रिप्ट लॉक है, न पैसों की बात हुई है, न साइनिंग। अगर मैं किसी एक नाम पर भी प्रतिक्रिया दूं तो ऐसा लगेगा जैसे उस एक्ट्रेस को हमने फाइनल कर लिया है, जबकि ऐसा नहीं है।' उन्होंने यह भी जोड़ा, 'श्रद्धा का भी नाम आ गया कि वो कर रही हैं, आलिया का नाम भी चल रहा है, लेकिन इन सब पर कोई पुष्टि नहीं है। सच्चाई ये है कि इंडस्ट्री की हर बड़ी ऐक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है।' 

'कमल और मीना' में होंगी 'पाकीजा' की अनरिलीज धुनें
फिल्म ‘कमल और मीना’ मीना कुमारी और कमाल अमरोही के बीच 1950 से 1970 तक के रिश्ते, प्यार और जटिलताओं को सामने लाएगी। यह कहानी उनके लिखे गए 500 से अधिक असली लव लेटर्स और डायरी एंट्रीज पर आधारित है। इस फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान बना रहे हैं और खास बात यह है कि इसमें 'पाकीजा' फिल्म की कुछ अनरिलीज धुनें भी शामिल की जाएंगी। यह फिल्म पुराने बॉलीवुड प्रेमियों के लिए एक इमोशनल जर्नी होगी और सिनेमा के दिग्गज कलाकारों की जिंदगी को करीब से जानने का मौका भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed