फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   director amar kaushik ready to make sequel of shraddha kapoor rajkumar rao film stree

'स्त्री' के सीक्वेल की तैयारी शुरू, श्रद्धा ने कहा- खुश हूं कि एक ट्रेंडसेटर फिल्म का हिस्सा बनी

Tue, 03 Sep 2019 10:17 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 03 Sep 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
director amar kaushik ready to make sequel of shraddha kapoor rajkumar rao film stree
stree
निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म 'स्त्री' के एक साल पूरे होने का जश्न भले सोशल मीडिया पर वैसा न मना हो जिसकी उम्मीद की जा रही थी लेकिन इस फिल्म का सीक्वेल बनाने की तैयारियां गुपचुप तरीके से शुरू हो चुकी हैं। फिल्म के पहले भाग के लेखक व निर्माता राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने फिल्म की सीक्वेल की कहानी तलाश ली है और इस बारे में उनकी फिल्म में लीड किरदार करने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से बात भी चल रही है।
विज्ञापन


पिछले साल रिलीज हुई स्त्री ने हिंदी सिनेमा में कॉमेडी हॉरर का एक नया क्षेत्र खोल दिया है। फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, विजय राज, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने डरावने माहौल में भी लोगों को हंसाने का काम बखूबी किया और फिल्म के निर्माता निर्देशक अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पहली फिल्म में एक तांत्रिक का किरदार करने वाली श्रद्धा कपूर इस बारे में कहती हैं, ‘स्त्री ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और इसने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिखने के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को काफी ज्यादा प्रभावित किया। स्त्री 2 की बात चल रही है। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन मैं स्त्री के सीक्वेल को लेकर काफी उत्साहित हूं। हमें पता था कि ये फिल्म लोगों को पसंद आएगी लेकिन ये फिल्म इतनी बड़ी सुपरहिट साबित होगी, ये किसी ने नहीं सोचा था। मैं खुश हूं कि मैं हिंदी सिनेमा में एक नया ट्रेंड शुरू करने वाली इस फिल्म का हिस्सा बनी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


स्त्री के निर्देशक अमर कौशिक की ये पहली फिल्म थी और इन दिनों वह आयुष्मान खुराना के साथ अपनी दूसरी फिल्म बाला के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। अमर कौशिक बाला के बाद अपनी अगली फिल्म अंधाधुन बनाने वाली कंपनी मैचबॉक्स पिक्चर्स के साथ बनाने वाले हैं, उसके बाद स्त्री के सीक्वेल की शुरुआत होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

'बाला' का टीजर देख यूपी पुलिस ने आयुष्मान को दे डाली नसीहत, शाहरुख से अचानक बने थे 'काका'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed