फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   director Abhishek Pathak shared Ajay Devgn film Drishyam 2 BTS video on social media After the hit movie

Drishyam 2: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' का मजेदार बीटीएस वीडियो आया सामने, डायरेक्टर ने बताया कैसे हुई थी शूटिंग?

Tue, 22 Nov 2022 06:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 22 Nov 2022 06:30 PM IST
सार

डायरेक्टर अभिषेक ने फिल्म के हिट होने के बाद 'दृश्यम 2' का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें यह दिखाया गया है कि फिल्म की शूटिंग कैसे हुई थी। 

विज्ञापन
director Abhishek Pathak shared Ajay Devgn film Drishyam 2 BTS video on social media After the hit movie
'दृश्यम 2' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और यह फिल्म 2015 में आई अजय देवगन की 'दृश्यम' का दूसरा पार्ट है, जिसमें खूब सारा सस्पेंस देखने को मिल रहा है। अजय देवगन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, वहीं तब्बू और अक्षय खन्ना जैसे सितारों भी इस फिल्म में अहम किरदार में हैं। हाल ही में डायरेक्टर अभिषेक ने फिल्म के हिट होने के बाद 'दृश्यम 2' का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें यह दिखाया गया है कि फिल्म की शूटिंग कैसे हुई थी। 

विज्ञापन

अभिषेक पाठक ने इंस्टाग्राम पर सेट का यह मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की शूटिंग के अहम हिस्सों को दिखाया गया है। इस बीटीएस वीडियो में अजय देवगन क्लाइमैक्स सीन शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि तब्बू और अक्षय खन्ना अपने-अपने सीन को शूट कर रहे हैं। वीडियो में आगे शूटिंग के दौरान फिल्म मेकर्स सभी एक्टर्स को उनके सीन को बारे में समझा रहे हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस की घर की लड़ाई पहुंची बाहर, सुंबुल के पिता पर भड़के शालीन के डैडी, कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो को शेयर करते हुए डायरेक्टर अभिषेक ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ इस तरह शूट हुए ‘दृश्यम 2’ के दृश्य, देखिए जरूर, ‘दृश्यम 2’ आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।' सोशल मीडिया पर 'दृश्यम' का यह बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

Bruce Lee Death: ज्यादा पानी पीने की वजह से हुई ब्रूस ली की मौत? 49 साल बाद सामने आई नई रिसर्च ने चौंकाया

View this post on Instagram

A post shared by ABHISHEK PATHAK (@abhishekpathakk)

विज्ञापन

बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई थी। इसी वजह से दर्शकों को फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार था और ‘दृश्यम 2’ भी आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई। फिल्म का बजट लगभग 50 करोड़ के आसपास का है और फिल्म 'दृश्यम 2' ने पहले ही दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब तक  इस फिल्म ने 75 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। दावा है कि यह फिल्म जल्द ही अपना 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed