फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dinesh Vijan Maddock Films Presents Param Sundari Starring Janhvi Kapoor Sidharth Malhotra

Param Sundari: मैडॉक फिल्म्स की ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी-सिद्धार्थ फरमाएंगे इश्क, जानिए कब होगी फिल्म रिलीज

Tue, 24 Dec 2024 02:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 24 Dec 2024 02:59 PM IST
सार

अगले साल कई लव स्टोरी बेस्ड फिल्म बॉलीवुड में रिलीज होंगी, इसमें से एक दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स की ‘परम सुंदरी’ भी होगी। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। 

विज्ञापन
Dinesh Vijan Maddock Films Presents Param Sundari Starring Janhvi Kapoor Sidharth Malhotra
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms

विस्तार

दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स की मूवी ‘परम सुंदरी’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इसमें जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट का भी पता चल गया है। अगले साल यह फिल्म कब रिलीज होगी, जानिए? 

विज्ञापन

इस दिन होगी फिल्म रिलीज 
फिल्म ‘परम सुंदरी’ के डायरेक्शन की जिम्मेदारी दिनेश विजान ने तुषार जलोटा को दी है। यह फिल्म अगले साल 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। फिल्म एक लव स्टोरी है, लेकिन इसमें कहानी को जरा अलग अंदाज में कहा जाएगा। कहा जा रहा है कि फिल्म ‘परम सुंदरी’ की कहानी दर्शकों के दिलों को छू लेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dinesh Vijan Maddock Films Presents Param Sundari Starring Janhvi Kapoor Sidharth Malhotra
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms

नॉर्थ-साउथ के मिलन की कहानी 
फिल्म ‘परम सुंदरी’ की एक फ्रेश लव स्टोरी को दिखाया जाएगा। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा परम नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो कि उत्तर भारत से बिलॉन्ग करता है, वहीं जान्हवी कपूर ने सुंदरी नाम की लड़की का रोल किया है, जो दक्षिण भारत से आती है। इन दोनों के बीच कैसे प्यार होता है, यह फिल्म की स्टोरी लाइन है। इस तरह के सब्जेक्ट पर पहले भी फिल्में बनी हैं, लेकिन दिनेश विजान और तुषार जलोटा, इसी कहानी को अलग ढंग से कहने वाले हैं। फिल्म का जो पोस्टर और लुक अभी तक रिलीज हुआ है, उसमें जान्हवी और सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी अच्छे नजर आ रहे हैं, इन दोनों के बीच केमिस्ट्री भी अच्छी दिख रही है।

विज्ञापन

केरल के लुभावने दृश्य होंगे 
फिल्म ‘परम सुंदरी’ में केरल को भी दिखाया जाएगा, वहां की सुंदरता को भी फिल्म में दिखाया जाएगा। साथ ही एक हंसाने-रुलाने वाली प्रेम कहानी को भी कहा जाएगा। उम्मीद है कि यह फिल्म भी मैडॉक की बाकी फिल्मों की तरह ही सफल होगी। मैडॉक फिल्म्स ने इस साल ‘स्त्री 2’, ‘मुंजया’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ जैसी हिट फिल्में दी हैं, दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed