फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nirahua Aka Dinesh Lal Yadav Brother Vijay Lal Yadav Accident Know About His Health Update in Hindi

Nirahua Brother Health Updates: जानिए कैसी है निरहुआ के भाई की तबीयत, कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से हुए थे घायल

Thu, 30 Jun 2022 05:30 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 30 Jun 2022 05:30 PM IST
सार

विजय लाल यादव उर्फ बिरहा सम्राट लखनऊ जाने के दौरान इस हादसे का शिकार हुए। हादसे में घायल हुए अभिनेता के भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोटें भी आई हैं।

विज्ञापन
Nirahua Aka Dinesh Lal Yadav Brother Vijay Lal Yadav Accident Know About His Health Update in Hindi
निरहुआ, विजय लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और हाल ही में आजमगढ़ के नवनिर्वाचित सांसद बने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बड़े भाई का गुरुवार को कार एक्सीडेंट हो गया। विजय लाल यादव उर्फ बिरहा सम्राट लखनऊ जाने के दौरान इस हादसे का शिकार हुए। हादसे में घायल हुए अभिनेता के भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोटें भी आई हैं।

विज्ञापन

Nirahua Aka Dinesh Lal Yadav Brother Vijay Lal Yadav Accident Know About His Health Update in Hindi
निरहुआ के बड़े भाई का कार एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े भाई की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी खुद अभिनेता निरहुआ ने ट्विटर के जरिए दी। अपने भाई की हेल्थ अपडेट देते हुए उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उन्हें तुरंत वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इसके साथ ही अभिनेता ने अपने सभी फैंस से उनके भाई के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करने की भी अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nirahua Aka Dinesh Lal Yadav Brother Vijay Lal Yadav Accident Know About His Health Update in Hindi
विजय लाल यादव और 'निरहुआ' - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो विजय लाल यादव की फॉर्च्यूनर काफी तेज गति में जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से हुई भिड़ंत की वजह से कार हवा में 20 मीटर तक ऊपर उछल गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं रिपोर्ट की मानें तो जिस डिवाइडर से कार टकराई वह भी टूट गया है।

विज्ञापन

Nirahua Aka Dinesh Lal Yadav Brother Vijay Lal Yadav Accident Know About His Health Update in Hindi
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और विजय राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विजय लाल यादव समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे समाजवादी पार्टी के सदस्य के रूप में इस बार आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में प्रचार करते भी नजर आए थे। हालांकि, उन्होंने अपने भाई दिनेश लाल यादव निरहुआ की जगह सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का समर्थन किया था। लेकिन चुनाव में भाजपा की तरफ से उम्मीदवार रहे दिनेश लाल यादव ने जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed