फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dinesh Lal Aamrapali Dubey and Rani Chatterjee dance on the songs Gharwali and Baharwali

Bhojpuri: निरहुआ ने आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी के साथ लगाए ठुमके, एक को कहा ‘घरवाली’ तो दूसरी को बताया ‘बाहरवाली’

Sat, 22 Jan 2022 08:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 22 Jan 2022 08:06 PM IST
सार

रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिनेश लाल आम्रपाली दुबे को 'घरवाली' बता रहे हैं और रानी चटर्जी को 'बाहरवाली' कहे रहे हैं।

विज्ञापन
Dinesh Lal Aamrapali Dubey and Rani Chatterjee dance on the songs Gharwali and Baharwali
दिनेश लाल, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में हर वीकेंड बॉलीवुड जगत से जुड़े सितारे नजर आते हैं और यहां पर सभी स्टार्स अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करते हैं लेकिन अब कपिल शर्मा के शो में भोजपुरी तड़का लगने वाला है। जल्द ही कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के धमाकेदार कलाकार नजर आएंगे, जिनकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने कपिल शर्मा के शो के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेता दिनेश लाल उर्फ निरहुआ आम्रपाली दुबे को 'घरवाली' और रानी चटर्जी को 'बाहरवाली' बताते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

विज्ञापन

Dinesh Lal Aamrapali Dubey and Rani Chatterjee dance on the songs Gharwali and Baharwali
दिनेश लाल, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रानी चटर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की है, जिसमें वह कपिल शर्मा के सेट पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में निरहुआ, आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी के साथ ‘घरवाली और बाहरवाली’ गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब गाने की लाइन में घरवाली शब्द आता है तब वह आम्रपाली दुबे का हाथ पकड़ लेते हैं। वहीं आगे जब गाने में ‘बाहरवाली’ शब्द आता है तो दिनेश लाल, रानी चटर्जी का हाथ पकड़ लेते हैं। इसके बाद निरहुआ दोनों अभिनेत्री को बाहों में लेकर डांस करने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dinesh Lal Aamrapali Dubey and Rani Chatterjee dance on the songs Gharwali and Baharwali
दिनेश लाल, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

लुक की बात करें तो रानी चटर्जी ब्लैक और सिल्वर ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं और आम्रपाली दुबे ने गोल्डन कलर की साड़ी के साथ ब्लैक ब्लाउज कैरी किया है, जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं। निरहुआ भी डेनिम जींस के साथ सफेद टी-शर्ट और जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो के साथ रानी ने कैप्शन में लिखा, ‘भोजपुरी इंडस्ट्री की मेरी पसंदीदा जोड़ी के साथ।’

विज्ञापन

Dinesh Lal Aamrapali Dubey and Rani Chatterjee dance on the songs Gharwali and Baharwali
दिनेश लाल, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस ही नहीं बल्कि भोजपुरी स्टार्स भी कमेंट कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘रानी जी, हमें जल्द से जल्द एक फिल्म में साथ काम करना चाहिए।’ तीनों के इस वीडियो को 50 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed