Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diljit dosanjh viral video from indore concert was barred from singing some songs during concert

‘ये नहीं गाना, वो नहीं गाना’: इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत ने जताया विरोध, स्टेज से बोले- 'किसी के बाप का..'

Mon, 16 Nov 2026 07:24 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 16 Nov 2026 07:24 AM IST
सार

  • पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा टूर' को लेकर चर्चा में हैं। 
  • आज इंदौर में उनका कॉन्सर्ट हुआ है। 
  • उन्होंने दावा किया कि उन्हें इंदौर में परफॉर्म करने से रोकने की कोशिशें की गईं।

विज्ञापन
Diljit dosanjh viral video from indore concert was barred from singing some songs during concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

विस्तार

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा टूर' को लेकर चर्चा में हैं। आज इंदौर में उनका कॉन्सर्ट हुआ है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें इंदौर में परफॉर्म करने से रोकने की कोशिशें की गईं। मगर उन्होंने अपने फैंस से किया वादा निभाया और बिना किसी डर के शहर पहुंचे। उन्होंने स्टेस से राहत इंदौरी का मशहूर शेर भी सुनाया, 'किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।'
विज्ञापन
Trending Videos

Diljit dosanjh viral video from indore concert was barred from singing some songs during concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिलजीत ने सुनाया राहत इंदौरी का शेर
दोसांझ ने अपने लाइव कॉन्सर्ट की शुरुआत दर्शकों से 'जय श्री महाकाल' का नारा लगवाने के साथ की। दिलजीत ने मंच से कहा, 'ये नहीं गाना वो नहीं गाना ये नहीं कर सकते वो नहीं कर सकते। हमारे मुंह से जो निकले, वही सदाकत है। हमारे मुंह में तुम्हारी जुबान थोड़ी है। अगर खिलाफ है, तो होने दो कोई जान थोड़ी है। ये सब धुआं है आसमन थोड़ी है। मैं जानता हूं कि दुश्मन भी कम नहीं, मगर हमारी तरह हथेली पर जान थोड़ी है। सभी का खून शामिल है यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Diljit dosanjh viral video from indore concert was barred from singing some songs during concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिलजीत नें क्यों जताई नाराजगी?
बता दें कि दिलजीत ने ये बातें इसलिए कही हैं क्योंकि उनके कॉन्सर्ट से पहले उन पर कई पाबंदियां लगाई गईं। एक पाबंदी ये थी कि उनके चार गाने 'पटियाला पेग', '5 तारा ठीके', 'जीब विचो फीम लब्बिया' और 'जट उत्थे फायर करदा जिथे पाबंदी हथियारा दी' को गाने से मना कर दिया गया था। बताया गया कि ऐसे गानों से बच्चों पर नाकारात्म प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन

Diljit dosanjh viral video from indore concert was barred from singing some songs during concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिलजीत को विरोध का सामना करना पड़ा
दिलजीत ने दर्शकों से कहा, 'देखिए यह महाकाल की धरती है और यहां आने से हमें कोई नहीं रोक सकता। हम पहले भी नहीं डरे थे और आज भी नहीं डर रहे हैं। आपके डरने का तो सवाल ही नहीं उठता! आपकी ताकत ही हमें आज यहां तक लाई है।'

वादा निभाते हैं दिलजीत
उन्होंने कहा, 'हालांकि मुझे यहां आने से रोकने की कई कोशिशें की गईं, फिर भी मैं आया। एक बार जब मैं किसी से कह देता हूं कि मैं आऊंगा, तो मैं कभी पीछे नहीं हटता। तमाम पाबंदियों के बावजूद, मैं यहां खड़ा हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed