फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diljit Dosanjh Claims Satluj Is The Most Difficult Film Of His Career Shares Shooting Stories

‘करियर की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक’, ‘सतलुज’ पर दिलजीत दोसांझ का बड़ा खुलासा; शूटिंग के किस्से किए शेयर

Sun, 05 Jul 2026 07:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 05 Jul 2026 07:09 PM IST
सार

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’, जिसका पहले नाम ‘पंजाब 95’ था, 3 जुलाई 2026 को जी5 ग्लोबल पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Claims Satluj Is The Most Difficult Film Of His Career Shares Shooting Stories
सतलुज फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम-@Zee5

विस्तार

करीब 3 साल तक यह फिल्म अलग-अलग कारणों से चर्चा में रही। कभी रिलीज में देरी, कभी नाम बदलने की बात और कभी सेंसर से जुड़ी परेशानियां- इन सबके बीच यह फिल्म अटकी रही। अब आखिरकार यह दर्शकों तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

यह सोशल ड्रामा फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी से प्रेरित है। दिलजीत के लिए यह फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं थी, बल्कि एक ऐसा अनुभव था जिसने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया।

विज्ञापन

Diljit Dosanjh Claims Satluj Is The Most Difficult Film Of His Career Shares Shooting Stories
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

दिलजीत ने बताया क्यों खास है ‘सतलुज’?
दिलजीत दोसांझ ने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म ने उन्हें भावनात्मक रूप से काफी प्रभावित किया। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक है।

इस फिल्म ने हम सब से इमोशनल और शारीरिक रूप से बहुत कुछ ले लिया। लंबे शूटिंग के दिन, कठिन हालात और इंटेंस सीन थे। लेकिन सबसे ज्यादा असर इस कहानी के विषय का पड़ा, जो मेरे साथ लंबे समय तक बना रहा।’

Diljit Dosanjh Claims Satluj Is The Most Difficult Film Of His Career Shares Shooting Stories
दिलजीत दोसांझ - फोटो : एक्स

शूट के बाद लेना पड़ा ब्रेक
दिलजीत ने आगे बताया कि आमतौर पर वह एक फिल्म खत्म होते ही तुरंत अगली फिल्म में लग जाते हैं और ब्रेक लेना पसंद नहीं करते। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा, ‘आमतौर पर मैं फिल्म खत्म होते ही आगे बढ़ जाता हूं, लेकिन इस फिल्म के बाद मुझे एक हफ्ते का ब्रेक लेना पड़ा। जसवंत सिंह खालड़ा का किरदार निभाने के दौरान जो कुछ मैंने महसूस किया, उसे समझने और उससे बाहर निकलने में समय लगा। वो सीन, वो इमोशंस मेरे साथ बने रहे, इसलिए थोड़ा वक्त लेना जरूरी था।’

विज्ञापन

Diljit Dosanjh Claims Satluj Is The Most Difficult Film Of His Career Shares Shooting Stories
सतलुज फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम-@Zee5
3 साल बाद रिलीज हुई फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले अटकी हुई थी क्योंकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसमें 127 कट्स की मांग की थी। हालांकि अब यह फिल्म बिना किसी कट के नए नाम के साथ रिलीज की गई है।

ये भी पढ़ें- कौन थे जसवंत सिंह खालरा? जानिए उस सिख मानवाधिकार कार्यकर्ता के बारे में जिनकी कहानी पर बनी ‘सतलुज’ फिल्म

फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ कनवलजीत सिंह, अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed