पेशावर में मौजूद पुश्तैनी घर को याद कर दिलीप कुमार ने फैंस से की ये खास गुजारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में पाकिस्तान के पेशावर में मौजूद दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों को संरक्षित करने का फैसला किया गया है। इन दोनों कलाकारों की पैदाइश इन्हीं हवेलियों में हुई थी। अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए दिलीप कुमार ने पाकिस्तानी फैंस से एक खास अपील की है।
दिलीप कुमार ने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया के जरिए जाहिर कीं। उन्होंने पाकिस्तान स्थित अपने चाहने वालों से दरख्वास्त की कि उनके घर की कुछ तस्वीरें खींचकर पोस्ट करें और उन्हें टैग करें। इसके अलावा दिलीप कुमार ने पाकिस्तान में स्थित अपनी हवेली की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
Thank you for sharing this. Requesting all in #Peshawar to share photos of my ancestral house (if you’ve clicked the pic) and tag #DilipKumar https://t.co/bB4Xp4IrUB
विज्ञापन विज्ञापन— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 30, 2020
इसके अलावा दिलीप कुमार ने एक और तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी पसंदीदा गुलाबी रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दिलीप कुमार अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए दिलीप कुमार ने लिखा है- "गुलाबी, पसंदीदा शर्ट, ऊपर वाले की कृपा हमेशा हमारे ऊपर बनी रहे।"
दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर पाकिस्तान के पेशावर में हैं। यहीं दिलीप कुमार का जन्म हुआ था और बचपन बीता था।पाकिस्तान के पुरातत्व विभाग ने कहा है दोनों कलाकारों के बंद पड़े घरों को संरक्षित कर उनमें संग्रहालय बनाया जाएगा जहां इन कलाकारों के अलावा, एक अन्य प्रमुख बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से संबंधित वस्तुएं भी संरक्षित की जाएंगी। पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉक्टर अब्दुल समद ने पेशावर के आयुक्त को एक पत्र भेजा है जिसमें कहा गया है कि विभाग इन स्थानों को 'संरक्षित' घोषित करना चाहता है।
Pink. Favorite shirt. God’s mercy upon all of us. pic.twitter.com/04HyuDFfAB
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 30, 2020