फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dilip Kumar Health Update News He Is Doing Well will be discharge Soon

दिलीप कुमार की हालत स्थिर: सांस लेने में तकलीफ के बाद करवाया गया था अस्पताल में भर्ती

Fri, 02 Jul 2021 03:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 02 Jul 2021 03:33 PM IST
सार

  • जाने-माने अभिनेता दिलीप कुमार की हालत अब स्थिर है।
  • 98 वर्षीय अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • अभिनेता के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने बताया कि अब वह ठीक हैं।

विज्ञापन
Dilip Kumar Health Update News He Is Doing Well will be discharge Soon
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जाने-माने अभिनेता दिलीप कुमार की हालत अब स्थिर है। 98 वर्षीय अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ के बाद हिंदुजा अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया था। अभिनेता के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने बताया कि अब वह ठीक हैं।

विज्ञापन


चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अभी अस्पताल में ही रखा जाएगा, ताकि उम्र को देखते हुए उन्हें आवश्यक उपचार मुहैया कराया जा सके। परिवार को लगता है कि उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवार ने शुभचिंतकों का दुआओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया है। पिछले महीने की शुरुआत में भी दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ट्रेजेडी किंग’ कहलाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने करियर शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे करियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘राम और श्याम’ जैसी हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।


दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रोड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे। दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का मनोरंजन किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed