फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Did Sanjay Gupta Confirms Hrithik Roshan Starrer Kaabil Sequel Director Replied To A Fans Then Delete Post

निर्देशक संजय गुप्ता ने कंफर्म की ऋतिक रोशन की ‘काबिल 2’? जानिए आखिर क्यों लग रहे ये कयास, क्या है सच्चाई?

Wed, 14 Jan 2026 06:45 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 14 Jan 2026 06:45 PM IST
सार

Kaabil 2: ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ आज से लगभग 9 साल पहले रिलीज हुई थी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। क्या निर्देशक संजय गुप्ता ‘काबिल 2’ बनाने जा रहे हैं और उन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी है? यहां जानिए क्या है सच्चाई…

विज्ञापन
Did Sanjay Gupta Confirms Hrithik Roshan Starrer Kaabil Sequel Director Replied To A Fans Then Delete Post
संजय गुप्ता और ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋतिक रोशन साल 2017 में एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘काबिल’ लेकर आए थे। संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक के साथ यामी गौतम प्रमुख भूमिका में थीं। फिल्म को रिलीज हुए नौ साल बीत चुके हैं। अब ऐसा लगता है कि इस फिल्म का सीक्वल लाने की तैयारी है। जी हां, खुद निर्देशक संजय गुप्ता ने ‘काबिल’ के सीक्वल को लेकर हिंट दी है।

विज्ञापन

यूजर ने पूछा कब आएगी ‘काबिल 2’?
पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर ‘काबिल’ को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। एक यूजर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘रिेवेंज-थ्रिलर फिल्मों में मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है ऋतिक रोशन की काबिल। इस बेहतरीन फिल्म में ऋतिक रोशन एक अंधे हीरो के रूप में शानदार हैं। मेरा बस एक ही सवाल है कि हमें ‘काबिल 2’ कब देखने को मिलेगी। यह बहुप्रतीक्षित है।’ यूजर ने अपनी पोस्ट में निर्देशक संजय गुप्ता को टैग करते हुए उनसे सवाल किया।

विज्ञापन

 

 

संजय गुप्ता ने दिया हिंट
फैंस की उत्सुकता तब बढ़ गई जब निर्देशक संजय गुप्ता ने इस ट्वीट का रिप्लाई किया। संजय गुप्ता ने इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये फिर से खतरनाक है… और इस बार कहीं ज्यादा जानलेवा।’ संजय गुप्ता के इस कमेंट के बाद यूजर्स ने ये मान लिया कि निर्देशक ने ‘काबिल 2’ कंफर्म कर दी है और संजय भटनागर (ऋतिक रोशन का किरदार) वापस लौट रहा है। हालांकि, अब संजय गुप्ता का ये ट्वीट दिख नहीं रहा है। संभव है कि उन्होंने इसे डिलीट कर दिया है। लेकिन उनके डिलीट करने से पहले ये वायरल हो गया और अब चर्चा में बन हुआ है। इसके बाद कुछ फैंस ‘काबिल 2’ को कंफर्म मान रहे हैं, तो वहीं संजय गुप्ता के ट्वीट हटाने के बाद इसको लेकर अभी दुविधा बनी हुई है।

यह खबर भी पढ़ेंः अल्लू अर्जुन की नई फिल्म की हुई घोषणा, इस निर्देशक के साथ पहली बार करेंगे काम

ऋतिक ने निभाया था अंधे व्यक्ति का किरदार
साल 2017 में आई ‘काबिल’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसे ऋतिक रोशन के पिता और निर्माता राकेश रोशन ने प्रोड्यूस किया था, जबकि फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन ने एक अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो अपनी अंधी बीवी की रेप के बाद हत्या किए जाने का आरोपियों से बदला लेता है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन के अभिनय को काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed