फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   did rashmika mandanna and vijay deverakonda confirm the rumoured of their relationship know details

Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा संग रिलेशनशिप में हैं श्रीवल्ली! वायरल हुई तस्वीरों में दिखी सच्चाई

Thu, 06 Apr 2023 07:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 06 Apr 2023 07:11 PM IST
सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों सितारे एक ही लोकेशन साझा करते नजर आ रहे हैं। इसी तर्ज पर फैंस इस तरह की बातें करने लग गए हैं कि दोनों का अफेयर चल रहा है।

विज्ञापन
did rashmika mandanna and vijay deverakonda confirm the rumoured of their relationship know details
रश्मिका मंदाना,विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा की श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना दुनियाभर में मशहूर हैं। पुष्पा में आने के बाद से तो वह और भी ज्यादा मशहूर हो गई हैं। रश्मिका नेशनल क्रश भी रह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका के जबरदस्त फैंस हैं और लोगों के बीच एक्ट्रेस का जबरदस्त बज रहता है। अभिनेत्री का नाम पिछले काफी समय से विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है, लेकिन दोनों ने कभी इस बात की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। लेकिन अब रश्मिका बर्थडे का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके बाद से फैंस का शक यकीन में बदल सकता है। 

विज्ञापन

तस्वीरें आई थीं सामने
हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों सितारे एक ही लोकेशन साझा करते नजर आ रहे हैं। इसी तर्ज पर फैंस इस तरह की बातें करने लग गए हैं कि दोनों का अफेयर चल रहा है। हालांकि दोनों ने एक साथ अपनी तस्वीरें शेयर नहीं की हैं। लेकिन हाल ही में जब रश्मिका ने जब अपने बर्थडे का वीडियो साझ किया तो उसमें एक जगह ऐसी दिखी जहां से कुछ दिन पहले विजय देवरकोंडा भी तस्वीर साझा कर चुके थे। 

View this post on Instagram

A post shared by 🦋RASHMIKA MANDANNA🦋 (@rashmikamandanna5915)

विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मिका ने दिया रिएक्शन
इस फोटो के बाद से तो फैंस ने मान लिया है कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और एकसाथ एक ही घर में रह रहे हैं। जब दोनों के अफेयर्स की खबरें सामने आने लगीं तो रश्मिका ने  इसपर रिएक्ट करने में जरा भी देर नहीं की और तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डाला। रश्मिका ने लिखा,   'अइयो, इतना ओवरथिंक मत करो बाबू।' इसके साथ उन्होंने हंसने वाला वीडियो भी बनाया है। 

विज्ञापन

आखिर किसका है यह घर
हालांकि बाद में इस बात का खुलासा हो गया है कि यह रश्मिका मंदाना का घर नहीं है, बल्कि विजय देवरकोंडा का घर है, क्योंकि उनके भाई आनंद देवरकोंडा के पुराने वीडियो में सेम जगह देखी जा सकती है। 

View this post on Instagram

A post shared by Anand Deverakonda (@ananddeverakonda)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed