Dhurandhar Box Office: रामनवमी पर 'धुरंधर 2' की रही चांदी; नौवें दिन 700 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म
Dhurandhar 2 Day 9 Collection: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। वर्ल्डवाइड हजार करोड़ पार कर चुकी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। जानिए आज कितना कलेक्शन जुटाया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' झमाझम नोट कमा रही है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और हर दिन अपने कलेक्शन से चौंका रही है। पहले ही दिन 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने वाली यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है। जानिए आज शुक्रवार को रामनवमी पर इसने कैसा प्रदर्शन किया है?
नौवें दिन 700 करोड़ी बनी 'धुरंधर 2'
फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज को आज शुक्रवार को नौ दिन हो गए हैं। आज इसने एक नया कीर्तिमान रच दिया। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह 700 करोड़ी बन गई है।
- फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने पहले दिन प्रेड प्रिव्यू को मिलाकर 145.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- चौथे दिन 114.85 करोड़ और पांचवे दिन 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- छठे दिन इस फिल्म ने 56.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया, वहीं सातवें दिन 48.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
- कल गुरुवार को आठवें दिन इस फिल्म ने 49.70 करोड़ रुपये जुटाए थे।
नौवें दिन कितना किया कलेक्शन
आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' ने आज रामनवमी पर (नौवें दिन) भी शानदार प्रदर्शन किया है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 27.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फाइनल आंकड़े आने तक इनमें और इजाफ होगा। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 701.55 करोड़ रुपये हो गया है।
वीकएंड का होगा फायदा
कल वीकएंड पर एक बार फिर इस फिल्म की कमाई में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ सिनेमाघरों में कोई मजबूत फिल्म नहीं लगी हुई है, जो इसके कलेक्शन पर असर डाले। उम्मीद है कि आगामी शनिवार और रविवार की छुट्टी का फायदा लेते हुए यह फिल्म कमाई के और नए रिकॉर्ड बनाएगी।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
'धुरंधर 2' स्पाई एक्शन फिल्म है। इसे भी पहले पार्ट 'धुरंधर' जितना प्यार मिल रहा है। 'धुरंधर 2' देश ही नहीं, विदेशों में भी शानदार कारोबार कर रही है। बीते आठ दिनों का इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1,079.32 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में रणवीर के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश इकबाल और यामी गौतम जैसे सितारे हैं।