फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Preview Shows Cancel And Delay Theater Owners Faces Loss And Backlash Ranveer Singh Aditya Dhar

‘हाउसफुल के बाद भी खाली स्क्रीन’, ‘धुरंधर 2’ के प्रिव्यू शोज में अव्यवस्था; थिएटर मालिकों ने सुनाई आपबीती

Wed, 18 Mar 2026 09:38 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:38 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Paid Preview Shows: ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रिव्यू शोज को लेकर कई जगह अव्यवस्था देखने को मिली। कई शहरों में शोज कैंसिल हो गए तो कई जगह काफी देरी से शो शुरू हो सके। इसके चलते थिएटर मालिकों को भी काफी नुकसान हुआ। जानिए अमर उजाला से बातचीत में अलग-अलग राज्यों के थिएटर मालिकों ने क्या कुछ बताया…

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Preview Shows Cancel And Delay Theater Owners Faces Loss And Backlash Ranveer Singh Aditya Dhar
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल रिलीज होने वाली ‘धुरंधर 2’ के आज पेड प्रिव्यू शोज हो रहे हैं। लेकिन कई शहरों में ये प्रिव्यू शोज कैंसिल हुए हैं, तो वहीं कई जगह शोज में देरी हुई है। यही कारण है कि जिन पेड प्रीव्यू शोज से फिल्म के लिए माहौल बनना था, उन्हीं में देरी और कैंसिल होने की खबरों ने कई थिएटर मालिकों को मुश्किल में डाल दिया है। अमर उजाला ने जब देश के अलग-अलग हिस्सों के तीन थिएटर मालिकों से बात की, तो सामने आई उनकी आपबीती ने पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

विज्ञापन

हाउसफुल शो लेकिन फिल्म ही नहीं पहुंची: थिएटर मालिक रुबान
दक्षिण भारत के जीके सिनेमा के मालिक रुबान ने सबसे पहले अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘हमने आज के दिन के लिए चारों शो हाउसफुल कर दिए थे। सुबह से पूरा स्टाफ तैयार था। कैंटीन में खाने-पीने का पूरा स्टॉक रखा गया था, क्योंकि हमें साफ अंदाजा था कि भीड़ बहुत ज्यादा रहने वाली है।

विज्ञापन


लेकिन दिन बीत गया और हमें तमिल वर्जन का कंटेंट ही नहीं मिला। हम लगातार सिस्टम चेक करते रहे, बार-बार अपडेट लेते रहे, लेकिन फिल्म आई ही नहीं। ऑडियंस आती रही, इंतजार करते रहे और फिर निराश होकर लौट गई। आखिर में हमें हिंदी वर्जन चलाना पड़ा, लेकिन यहां के दर्शक तमिल वर्जन के लिए आए थे, इसलिए रिस्पॉन्स भी वैसा नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान में बदल गई पूरी कमाई
रुबान ने आगे कहा कि ये हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान है। टिकट रिफंड देना पड़ा। कैंटीन का तैयार किया हुआ सामान बच गया, स्टाफ और ऑपरेशन का खर्च अलग से गया। एक दिन में जितनी कमाई होनी थी, वो पूरी तरह नुकसान में बदल गई। सच कहूं तो थिएटर मालिक हर बार ऐसी गलती का खामियाजा भुगतते हैं, जबकि हमारी तरफ से कोई कमी नहीं रहती। इतनी बड़ी फिल्म के साथ इस तरह की लापरवाही समझ से परे है।

Dhurandhar 2 Preview Shows Cancel And Delay Theater Owners Faces Loss And Backlash Ranveer Singh Aditya Dhar
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

करीब 4 घंटे की फिल्म और देरी का डबल झटका
जयपुर के एक थिएटर मालिक ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बात करते हुए स्थिति को गंभीर बताया। उन्होंने कहा, ‘फिल्म पहले ही करीब चार घंटे लंबी है, हमने उसी हिसाब से पूरा शेड्यूल प्लान किया था। लेकिन जब पहला शो ही समय पर शुरू नहीं हुआ, तो पूरा दिन बिगड़ गया।

एक शो लेट होता है तो उसका असर हर अगले शो पर पड़ता है। ऑडियंस लगातार रिफंड मांगने लगी और हमें पैसे वापस करने पड़े। सबसे बड़ी समस्या यह है कि पब्लिक थिएटर को ही जिम्मेदार मानती है, जबकि असली दिक्कत कंटेंट डिलीवरी में होती है।

हमने अपनी तरफ से हर तैयारी की थी, लेकिन जब फिल्म ही समय पर नहीं पहुंचे तो हम क्या कर सकते हैं? कहीं न कहीं इस पूरे सिस्टम को अब गंभीरता से देखने की जरूरत है, क्योंकि बार-बार ऐसी घटनाएं थिएटर कारोबार को सीधे प्रभावित करती हैं।’

Dhurandhar 2 Preview Shows Cancel And Delay Theater Owners Faces Loss And Backlash Ranveer Singh Aditya Dhar
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब

बिहार में देरी हुई, लेकिन हालात संभले: थिएटर मालिक विशेक चौहान
बिहार के थिएटर मालिक और एग्जिबिटर विशेक चौहान ने अपने अनुभव को विस्तार से बताते हुए कहा, ‘लोग पूछ रहे थे कि क्या हुआ, शो कैंसिल हो रहे हैं क्या? ऐसी बातें चल रही थीं क्योंकि कई जगहों से खबर आ रही थी कि फिल्म समय पर नहीं पहुंच रही।

साउथ में तो कई शो कैंसिल भी हो गए थे, इसलिए यहां भी दर्शकों में चिंता थी। हमारे यहां ऐसा नहीं हुआ, लेकिन शुरुआत में करीब 40 मिनट की देरी जरूर हुई। ये देरी मुख्य रूप से केडीएम (KDM) आने और प्रोसेसिंग में टाइम लगने की वजह से हुई।

सेंसर क्लियरेंस भी इनको थोड़ा लेट मिला, जिसकी वजह से कंटेंट प्रोवाइडर्स जैसे यूएफओ और क्यूब को फिल्म देर से मिली। जब उन्हें कंटेंट देर से मिला, तो डाउनलोड प्रोसेस में भी समय लगा। हमारे यहां तो हम लोग फिल्म डाउनलोड कर पाए और बाद में शो शुरू कर दिए, लेकिन जहां डाउनलोड समय पर नहीं हो पाया, वहां ज्यादा दिक्कत हुई।

हमारे थिएटर में फिल्म आखिरकार चल गई और अभी रिस्पॉन्स भी अच्छा मिल रहा है। ऐसी तकनीकी देरी कभी-कभी हो जाती है, लेकिन इतनी बड़ी फिल्म के पेड प्रीव्यू में लोग उम्मीद करते हैं कि सब कुछ समय पर और बिना रुकावट के हो। हां, इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता कि परेशानी तो हुई है।’

Dhurandhar 2 Preview Shows Cancel And Delay Theater Owners Faces Loss And Backlash Ranveer Singh Aditya Dhar
धुरंधर 2 - फोटो : एक्स
रिलीज से पहले अव्यवस्था के चलते सवालों में ‘धुरंधर 2’
इन तीनों थिएटर मालिकों की बातों से एक बात साफ है कि जमीन पर थिएटर पूरी तरह तैयार थे, लेकिन फिल्म की डिलीवरी और तकनीकी समन्वय में चूक ने पूरे सिस्टम को हिला दिया। जिस फिल्म से रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, वही रिलीज के पहले दिन अव्यवस्था और सवालों के बीच घिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed