{"_id":"6560a54758169049260835af","slug":"dhoom-2-turns-17-hrithik-roshan-was-inspired-for-his-role-in-movie-by-these-three-actors-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhoom 2: ऋतिक ने 'धूम 2' में आर्यन सिंह के किरदार की ऐसे की थी तैयारी, इन तीन कलाकारों से ली थी प्रेरणा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhoom 2: ऋतिक ने 'धूम 2' में आर्यन सिंह के किरदार की ऐसे की थी तैयारी, इन तीन कलाकारों से ली थी प्रेरणा
Fri, 24 Nov 2023 07:02 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 24 Nov 2023 07:02 PM IST
सार
ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'फाइटर' है। अभिनेता के साथ इस फिल्म में अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
धूम 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'धूम' की रिलीज को आज 17 साल पूरे गए हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु और उदय चोपड़ा जैसे सितारे नजर आए थे। ऋतिक रोशन ने फिल्म में आर्यन सिंह का किरदार अदा किया। ऋतिक ने एक बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर खुलासा किया था कि इस रोल की तैयारी उन्होंने कैसे की? अभिनेता ने कहा था कि उन्होंने ब्रूस विलिस, पियर्स ब्रॉसनन और अमिताभ बच्चन, तीनों सितारों से प्रेरणा लेकर इस फिल्म की तैयारी की।
विज्ञापन
रोहन को लेकर कही ये बातें
बता दें कि इससे पहले ऋतिक रोशन ने एक बार खुलासा किया था कि आर्यन का किरदार निभाते हुए उनके सामने एक ऐसा पहलू सामने आया, जिसके बारे में खुद उन्हें नहीं पता था। अभिनेता ने बताया कि आर्यन जैसी शांति महसूस करने के लिए बताया कि वे दिन में गई बार मेडिटेशन करते और डीप ब्रीदिंग का सहारा लेते, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इसे कैसे व्यक्त किया जाए।
विज्ञापन
Salman Khan: शाहरुख के कैमियो पर सलमान ने किया रिएक्ट, 'टाइगर-पठान' की जोड़ी को भाईजान ने बुलाया 'जय वीरू'
विज्ञापन
बोले-आर्यन का एक हिस्सा मेरे अंदर भी
अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में ऋतिक ने लिखा था, 'मैं ब्रूस विलिस, पियर्स ब्रॉसनन और अमिताभ बच्चन, इन तीनों सितारों से प्रेरित था। इन तीनों अभिनेताओं को जब मिक्स किया तब आर्यन सामने आया। मुझे लगता है कि आर्यन का एक छोटा सा हिस्सा मेरे अंदर भी है।' बात करें फिल्म 'धूम 2' की तो यह फिल्म 24 नवंबर 2006 को रिलीज हुई थी।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने श्वेता को दिया खास तोहफा, बेटी के नाम कर दिया अपना जुहू का बंगला
'फाइटर' में आएंगे नजर
ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'फाइटर' है। अभिनेता के साथ इस फिल्म में अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगें। यह फिल्म 24 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।
Manoj Bajpayee: 'गुलमोहर' और 'सिर्फ एक बंदा काफी है' की सफलता से बेहद खुश हैं मनोज, बोले- ये साल खास रहा