{"_id":"5ad4bef34f1c1b3b0b8b4e4c","slug":"dharmendra-will-be-honoured-with-raj-kapoor-lifetime-achievement-award-by-maharashtra-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करेगी महाराष्ट्र सरकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मेंद्र को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करेगी महाराष्ट्र सरकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की सरकार ने बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना है जबकि निर्देशक राजकुमार हिरानी को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र शिक्षा एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विनोद तावड़े ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिये इसका ऐलान किया।
विज्ञापन
तावडे़ ने ट्वीट कर कहा, ‘महाराष्ट्र सरकार के राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए धर्मेद्र जी और राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी के नाम की घोषणा कर बहुत खुशी हो रही है। बधाई।’ मराठी अभिनेता विजय चौहान और अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी से शादी के लिए धर्मेंद्र ने बदल लिया था धर्म, जानिए कहां हैं पहली पत्नी प्रकाश कौर
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘दिग्गज अभिनेता विजय चौहान को प्रतिष्ठित चित्रापति वी शांताराम जीवन गौरव पुरस्कार और अभिनेत्री-निर्देशक मृणाल कुलकर्णी को चित्रापति वी शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार के लिए बधाई।’