फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharmendra shares throwback Photo with raj kapoor on his birth anniversary says We miss you

Dharmendra: 'शो मैन' के जन्मदिन पर धर्मेंद्र ने साझा की पुरानी तस्वीर, लिखा भावुक कर देने वाला नोट

Thu, 14 Dec 2023 12:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 14 Dec 2023 12:02 PM IST
सार

धर्मेंद्र ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों किसी समारोह में साथ बैठे नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे का हाथ थामे मुस्कुराते दिख रहे हैं।
 

विज्ञापन
Dharmendra shares throwback Photo with raj kapoor on his birth anniversary says We miss you
राज कपूर-धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज दिवंगत अभिनेता राज कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने उन्हें याद किया है। बता दें कि धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से राज कपूर के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने शो मैन के लिए भावु कर देने वाला नोट भी साझा किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एक-दूजे का हाथ थामे आए नजर
धर्मेंद्र ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों किसी समारोह में साथ बैठे नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे का हाथ थामे मुस्कुराते दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने कैप्श लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो राज साहब। हम सब आपको बहुत याद करते हैं। आप हमेशा बहुत प्यार और सम्मान के साथ याद आएंगे'। दोनों दिग्गज सितारों की ये प्यारी सी तस्वीर यूजर्स को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)



'मेरा नाम जोकर' में ऐसे मिला काम
आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने कई मौकों पर राज कपूर से अपनी नजदीकियों का जिक्र किया है। एक बार अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से राज कपूर की दरियादिली के बारे में बात करते हुए उन्होंने लिखा था, 'मैं राज साहब के स्टूडियो में शूटिंग कर रहा था। अचानक मैंने उन्हें देखा और मुझ से रहा नहीं गया। मैंने राज कपूर से कहा राज साहब मुझे कोई रोल मिल सकता है क्या? आपकी फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में और उन्होंने मुझ गले से लगा लिया।' इसके बाद मुझे 'मेरा नाम जोकर' का वो रोल मिल गया।

बिग बी के साथ आएंगे नजर
बात करें धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की तो अपने जमाने के मशहूर एक्शन हीरो रहे धर्मेंद्र इस साल फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में बेहद रूमानी अंदाज में दिखे।  फिल्म में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए। धर्मेंद्र जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। श्री राम राघवन उस फिल्म को निर्देशित करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed