फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharmendra shares his photo clicked by ustaad grandson Dharam actor Sunny Bobby Esha Deol reacts on picture

Dharmendra: पोते धरम ने क्लिक की दादा धर्मेंद्र की प्यारी तस्वीर, अभिनेता बोले- मैं उसे उस्ताद कहता हूं

Fri, 12 Jan 2024 11:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 12 Jan 2024 11:30 AM IST
सार

बता दें कि धरम, बॉबी देओल के बेटे का नाम है। अभिनेता ने अपने बेटे का नाम अपने पिता के नाम पर धरम सिंह देओल रखा है। 

विज्ञापन
Dharmendra shares his photo clicked by ustaad grandson Dharam actor Sunny Bobby Esha Deol reacts on picture
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वे अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से और पारिवारिक तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं। आज एक बार फिर वे अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। धर्मेंद्र ने अपनी एक तस्वीर साझा की है। यूं तो यह एक सामान्य फोटो है, लेकिन इसके साथ एक बेहद प्यारी बाद छिपी है। इसे धर्मेंद्र के 'उस्ताद' ने खींचा है और वह उस्ताद कोई और नहीं, बल्कि उनका पोता धरम है।

विज्ञापन


उस्ताद ने क्लिक की दादा की फोटो
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीर साझा की है। इसमें वे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मेरे प्यारे पोते धरम ने यह तस्वीर खींची है। मैं उसे 'उस्ताद' कहा करता हूं'। इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार जता रहे हैं। अभिनेता के बच्चों- सनी देओल, बॉबी देओल और ईशा देओल ने भी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है। तीनों ने कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी और इस्माइली पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने सीखा सेल्फी लेना, पीसी ने लाडली की मनमोहक तस्वीरें कीं साझा
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में नजर आएंगे धर्मेंद्र
बता दें कि धरम, बॉबी देओल के बेटे का नाम है। अभिनेता ने अपने बेटे का नाम अपने पिता के नाम पर धरम सिंह देओल रखा है। धर्मेंद्र के करियर की बात करें तो बीते वर्ष वे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका किसिंग सीन काफी वायरल हुआ। अब वे 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'इक्कीस' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)


Hanuman Movie Review: कलियुग के रामकाल में बजा ‘हनुमान’ का डंका, अंजनाद्रि की घाटियों से निकला देसी सुपरमैन

पिता से डरते हैं सनी देओल!
देओल परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। सभी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। बीते दिनों एक मीडिया बातचीत में सनी देओल ने पिता के साथ अपने रिश्तों को लेकर कहा था कि रिश्ते में एक डर का फैक्टर होना चाहिए। एक्टर ने कहा, 'अपने पिता से मुझे हमेशा डर रहा। अगर वे यहां आएंगे तो मैं उठकर चल दूंगा और पूरी तरह से चुप हो जाऊंगा। यह ऐसा ही है, यही इसकी खूबसूरती है'।
संजय दत्त ने गया में किया माता-पिता के लिए पिंडदान, अयोध्या के राम मंदिर जाने की भी जताई इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed