फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharmendra's modest reply to Twitter user calling him mad goes viral

Dharmendra: सोशल मीडिया यूजर ने धर्मेंद्र को कहा- पागल, अभिनेता ने दिया ऐसा जवाब जो हो रहा वायरल

Tue, 25 Jan 2022 07:00 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 25 Jan 2022 07:00 PM IST
सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र कई बार पुरानी फिल्मों की तस्वीरें और उनसे जुड़ी यादों को भी सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं।

विज्ञापन
Dharmendra's modest reply to Twitter user calling him mad goes viral
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र कई बार पुरानी फिल्मों की तस्वीरें और उनसे जुड़ी यादों को भी सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं। इतना ही नहीं, धर्मेंद्र माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर प्रशंसकों को जवाब भी देते हैं और उनसे बातचीत करते हैं।

विज्ञापन


23 जनवरी को धर्मेंद्र ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनकी प्रस्तावित ग्रेनाइट प्रतिमा की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ अभिनेता धर्मेंद्र ने नेताजी की भारतीय राष्ट्रीय सेना के मार्चिंग गीत 'कदम कदम बढ़ाए जा' के बोल भी लिखे थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने ही ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "धर्म, आपकी आस्था, खुद पर आपके विश्वास ने आपकी जिंदगी बदल दी है। खुद बनो।" इस पर एक ट्विटर यूजर ने धर्मेंद्र को पागल कहा। इस यूजर ने अभिनेता धर्मेंद्र को लिखा "आप पागल तो नहीं हो गए ना?" धर्मेंद्र ने इस यूजर को जवाब देते हुए "कोई बात नहीं अंशुमन ... पागलपन से ही जिंदगी में इंकलाब आता है।"। उनकी यह प्रतिक्रिया ट्विटर पर वायरल हो रही है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता धर्मेंद्र की विनम्र प्रतिक्रिया ट्विटर पर वायरल हुई है। इससे पहले भी उनके कई जवाब वायरल हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में जब धर्मेंद्र ने देर रात अपने एक पुराने गाने का एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो क्लिप साझा किया था उस वक्त एक ट्विटर यूजर ने उन्हें याद दिलाया कि बहुत देर हो चुकी है इसलिए उन्हें  सोना चाहिए। इस यूजर ने लिखा था “इतनी रात को जागना सेहत के लिए ठीक नहीं है सर।'' जिस पर धर्मेंद्र ने जवाब दिया था, 'नींद के भी... अपने ही नखरे होते हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed