फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deva Anand never attends RK studios Holi

बॉलीवुड की सबसे आलिशान होलीः देव आनंद कभी नहीं आए

Thu, 24 Mar 2016 09:37 AM IST
मधु पाल/बीबीसी हिंदी, मुंबई से
मधु पाल/बीबीसी हिंदी, मुंबई से Updated Thu, 24 Mar 2016 09:37 AM IST
सार

  • आरके स्टूडियो की होली मे ही अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज में 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' गाया और इस कदर झूमे कि सब उनके दीवाने हो गए। सालों बाद यश चोपड़ा ने उसे गाने को अपनी फिल्म सिलसिला में इस्तेमाल किया था।
  • पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुई होली मनाने की परंपरा राज कपूर तक चली। राज कपूर के जमाने में आरके स्टूडियो की होली का पूरी हिंदी फिल्मी इंडस्ट्री साल भर बेसब्री से इंतजार करती थी।

विज्ञापन
Deva Anand never attends RK studios Holi
आरके स्टूडियो की होली

विस्तार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की होली सिर्फ कलाकारों नहीं, फिल्म प्रशसंकों के लिए भी कौतूहल का विषय रहती है।
विज्ञापन


बॉलीवुड में सबसे मशहूर है कपूर परिवार की होली। पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुई होली मनाने की परंपरा राज कपूर तक चली। राज कपूर के जमाने में आरके स्टूडियो की होली का पूरी हिंदी फिल्मी इंडस्ट्री साल भर बेसब्री से इंतजार करती थी।

उस जमाने में जिस भी छोटे-बड़े कलाकार को राज कपूर के यहां होली खेलने का न्योता मिलता था वह बहुत गर्व महसूस किया करता था क्योंकि इससे इंडस्ट्री में उसकी हैसियत का अंदाजा होता था।
विज्ञापन

अमिताभ की लगातार 9 फिल्में असफल होने के बाद वह एक बार आरके स्टूडियो चले आए और...

Deva Anand never attends RK studios Holi
आरके स्टूडियो की होली
फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे कहते हैं, "जैसे अमिताभ बच्चन को मिला था। अमिताभ बच्चन की लगातार 9 फिल्में असफल होने के बाद वह एक बार आरके स्टूडियो चले आए। तब राज कपूर ने उनसे कहा आज कोई धमाल हो जाए, देखो कितने सारे लोग आए हैं सब तुम्हारी प्रतिभा देख सकेंगे।"

"तब पहली बार अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज में 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' गाया और इस कदर झूमे कि सब उनके दीवाने हो गए। सालों बाद यश चोपड़ा ने उसे गाने को अपनी फिल्म सिलसिला में इस्तेमाल किया था।"

रंग-भरे पूल में डुबकी लगानी पड़ती थी

Deva Anand never attends RK studios Holi
आरके स्टूडियो की होली
आरके स्टूडियो में मेहमानों का स्वागत उन पर रंग भरी बाल्टी उंड़ेलकर किया जाता था और फिर उन्हें रंग-भरे पूल में डुबकी लगानी पड़ती थी। जो ज्यादा ना-नुकुर करता उसे जबरन पूल में फेंक दिया जाता। फिर शुरू होता था ढोल, मंजीरों और हारमोनियम के साथ गीत-संगीत का कार्यक्रम, जिसे राज कपूर अपने सभी फिल्म जगत के दोस्तों के साथ गाया करते।

आरके स्टूडियो की ऐतिहासिक होली में नरगिस, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, धर्मेन्द्र, दिलीप कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, जीतेंद्र, दारा सिंह, राकेश रोशन, प्राण, प्रेमनाथ, मिथुन, राजेश खन्ना, अमिताभ, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, राखी, रेखा, श्रीदेवी, जीनत अमान जैसे कलाकार शिरकत किया करते थे।
विज्ञापन

इस होली में सभी मौजूद रहते थे, देव आनंद को छोड़कर

Deva Anand never attends RK studios Holi
आरके स्टूडियो की होली
जयप्रकाश चौकसे के अनुसार, "इस होली में सभी मौजूद रहते थे, देव आनंद को छोड़कर। उन्हें होली खेलना पसंद नहीं था। वह हमेशा इस त्यौहार से दूर रहते थे और राज साहब इस बात को अच्छी तरह जानते थे, इसलिए उन्होंने कभी देव साहब पर होली खेलने के लिए जोर नहीं डाला।"

"सबके चले जाने के बाद शाम को 4 बजे राज कपूर से मिलने किन्नर आया करते थे। आरके स्टूडियो में वह लोग उनके सामने रंग उड़ाते, रंग लगाते और उन्हें भी अपने साथ नचवाते। राज कपूर अपनी नई फिल्मों के गीत उन्हें सुनाते और उनकी मंजूरी मिलने के बाद ही उसे फिल्म में रखते।"

अब ऐसा कुछ भी नहीं बचा है

Deva Anand never attends RK studios Holi
आरके स्टूडियो की होली
"राम तेरी गंगा के गानों में से एक गाना किन्नरों को अच्छा नहीं लगा तो राजकपूर ने उसी वक्त रविन्द्र जैन को बुलाया और उन्हें एक नया गीत बनाने को कहा। तब 'सुन साहिबा सुन' बनकर तैयार हुआ और किन्नरों को वह बेहद पसंद आया। उन्होंने राज कपूर को कहा कि देख लेना ये गीत सालों चलेगा और ऐसा ही हुआ।"

राज कपूर की पोती करीना कपूर कहती हैं, "मैंने सात साल तक अपने दादा जी के साथ होली मनाई लेकिन उनके जाने के बाद हमने होली खेलना छोड़ दिया। उन्होंने होली खेलने का नया अंदाज पेश किया था, लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं बचा है।।।अब बस यादें ही रह गई हैं।"

राजकपूर की मृत्यु के बाद उनके बच्चों ने...

Deva Anand never attends RK studios Holi
आरके स्टूडियो की होली
1988 में राजकपूर की मृत्यु के बाद उनके बच्चों ने होली का जश्न धूमधाम से मनाना बंद कर दिया।

राज कपूर के बाद जिन बॉलीवुड सितारों की होली पार्टी चर्चित हुई उनमें अमिताभ बच्चन, यश चोपड़ा और सुभाष घई के नाम शामिल हैं। सुभाष घई की होली पार्टी उनके मड आइलैंड वाले बंगले पर होती थी। 80 के दशक में तमाम फिल्मी सितारे घई की होली पार्टी का लुत्फ उठाते थे तो यश चोपड़ा अपने यश राज स्टूडियो में होली मनाया करते थे।

तेजी बच्चन की मृत्यु के बाद अमिताभ ने...

Deva Anand never attends RK studios Holi
आरके स्टूडियो की होली
अमिताभ बच्चन के जुहू वाले बंगले पर आयोजित की जाने वाली होली पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े कलाकार शामिल होते थे। बच्चन फैमिली हर साल इस जश्न को उत्साह से मनाती थी लेकिन 2008 में मुंबई पर हुए चरमपंथी हमलों के बाद बच्चन फैमिली ने 2009 में होली नहीं मनाई।

तब अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा था, "चरमपंथी हमले के बाद हमें इस तरह का जश्न नहीं मनाना चाहिए।"

वैसे भी, अपने पिता हरिवंश राय बच्चन और माता तेजी बच्चन की मृत्यु के बाद अमिताभ ने धूमधाम से होली मनाना बंद कर दिया।

जुहू वाले घर पर होली पार्टी बेहद शानदार तरीके से मनाना शुरू की है

Deva Anand never attends RK studios Holi
आरके स्टूडियो की होली
पिछले कुछ सालों से शबाना आजमी और उनके पति जावेद अख्तर ने अपने जुहू वाले घर पर होली पार्टी बेहद शानदार तरीके से मनाना शुरू की है।

इसमें इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरों के साथ नए चेहरे भी दिखते हैं जो होली का लुत्फ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed