{"_id":"5787e80f4f1c1b010513d65d","slug":"despite-falling-ill-manoj-bajpai-has-been-promoting-budhia-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार पड़ने के बावजूद 'बुधिया सिंह' को प्रमोट कर रहे है मनोज वाजपेयी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बीमार पड़ने के बावजूद 'बुधिया सिंह' को प्रमोट कर रहे है मनोज वाजपेयी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज वाजपेयी अपने काम के प्रति काफी सजग रहते हैं। उन्हें जो करना होता है उसे करके ही दम लेते हैं। मनोज वाजपेयी इस वक्त अस्वस्थ हैं इसके बावजूद वो आने वाली फिल्म ‘बुधिया सिंह-बॉर्न टू रन’ के प्रचार कार्य में पूरी तरह हिस्सा ले रहे हैं। एक सूत्र के मुताबिक, दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता
विज्ञापन
मनोज वाजपेयी पिछले पांच दिनों से वायरल से पीड़ित हैं। लेकिन फिर भी वह मेडिसन लेकर फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। ‘बुधिया सिंह-बॉर्न टू रन’ की टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “वह फिल्म प्रचार के बीच में केवल तरल पदार्थ और दवाएं लेते हैं। उसके बाद वह फिर से प्रचार कार्य में जुट जाते हैं।” डॉक्टर्स ने मनोज को आराम करने की सलाह दी है, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने फिल्म के प्रचार के लिए आयोजित एक मैराथन में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन