{"_id":"5a8970b94f1c1ba3268bae02","slug":"department-head-and-student-song-on-virat-kohli-hit-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग हेड ने छात्र के साथ विराट कोहली पर गाया गीत, सोशल मीडिया पर हिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विभाग हेड ने छात्र के साथ विराट कोहली पर गाया गीत, सोशल मीडिया पर हिट
तिरुवनंतपुरम से पी. चंद्रपिल्ले
Updated Sun, 18 Feb 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
teacher student
कालिकट के मालाबार क्रिश्चियन कॉलेज में इतिहास विभाग के प्रमुख वशिष्ठ एम. सी. और उनके छात्र जैक्सन ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पर एक गीत को सुरबद्ध किया है। गीत अंग्रेजी में है। दक्षिण भारत में सोशल साइट्स के जरिये लोकप्रिय भी हो रहा है। इन्होंने खुद ही इस गाने को तैयार किया है। इस गाने की पंक्तियों को उन्होंने खास तौर पर कोहली की शादी के अवसर पर तैयार किया था। वसिष्ठ कहते हैं कि यह हमारी तरफ से कोहली को उपहार है। गीत कुछ इस तरह से है-
वह समुद्र की लहरों की तरह है
जब वह जोश से उछलता कूदता है
तब उसकी भाव-भंगिमाएं बहुत कुछ बयां करती हैं
जैसे बादलों की गड़गड़ाहट हवा से टकराती है
उसी तरह वह गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाता है...
विज्ञापन
वह समुद्र की लहरों की तरह है
जब वह जोश से उछलता कूदता है
तब उसकी भाव-भंगिमाएं बहुत कुछ बयां करती हैं
जैसे बादलों की गड़गड़ाहट हवा से टकराती है
उसी तरह वह गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाता है...