{"_id":"31eddd60-3d36-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"deepika-ranbir-mobile-is-bain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपिका-रणबीर का मोबाइल हुआ बैन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका-रणबीर का मोबाइल हुआ बैन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 03 Dec 2012 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान के बाद अब संजय लीला भंसाली ने भी अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान मोबाइल से बात करना बैन कर दिया है। संजय ने अपनी फिल्म 'रामलीला' के सेट पर मोबाइल फोन पर बात करने पर पाबंदी लगा रखी है। शूटिंग के समय मोबाइल फोन बैन करने की परंपरा आमिर खान ने की थी। 'धूम 3' की शूटिंग के पिक्स लीक हो जाने के बाद आमिर ने मोबाइल फ़ोन बैन करने का फरमान सुनाया था।
विज्ञापन
ऐसा ही कुछ फरमान भंसाली ने 'रामलीला' फिल्म की दीपिका और रणबीर की फोटोज को मीडिया में आ जाने के बाद सुनाया है। खास बात यह है भंसाली ने सिर्फ इस फिल्म से जुड़े क्रू मेम्बर को ही नहीं बल्कि स्टारकास्ट पर भी ये पाबन्दी लगायी है। दीपिका और रणवीर सहित हर छोटे बड़े कलाकार को मोबाइल वैनिटी वन में ही छोड़कर आने को कहा गया है।
विज्ञापन
भंसाली नहीं चाहते की फिल्म के फर्स्ट लुक के जारी होने से पहले उनकी फिल्म की पहली झलक किसी को मिले। मुंबई के फिल्मसिटी स्टूडियो में इस फिल्म का भव्य सेट तैयार किया गया है। फिल्म का सबसे ज्यादा हिस्सा यही शूट होगा। यह सेट गुजरात के गाँव की याद दिलाता है। इस फिल्म में दीपिका गुजराती बाला के किरदार को निभा रहा हैं। रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए घनी मंछें रखी हैं।
विज्ञापन