फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone wants to No Hollywood

बढ़ती ही जा रही हैं दीपिका पादुकोन की ख्वाहिशें

Tue, 21 Oct 2014 01:03 PM IST
Updated Tue, 21 Oct 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
 Deepika Padukone wants to No Hollywood

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड से बाहर भी फिल्में करना चाहती हैं, लेकिन उनकी नजर हॉलीवुड पर नहीं है। इसकी बजाय वह एक फ्रांसीसी या ईरानी फिल्म करने की इच्छुक हैं। यही नहीं, इसके लिए उन्होंने मनपसंद फिल्म निर्देशक भी तय कर लिए हैं।

विज्ञापन


28 वर्षीया दीपिका ने फिल्म महोत्सव में कहा, "मेरा मानना है कि फ्रांसीसी सिनेमा भारतीय सिनेमा की तरह ही खूबसूरत है और जैसा कि मैं पहले कह चुकी हूं कि मुझे नहीं लगता कि माध्यम, कहानी और पटकथा जितना मायने रखता है। मुझे अगर कुछ दिलचस्प मिला, तो उसे करूंगी।"

विज्ञापन

बताई अपनी पसंद

 Deepika Padukone wants to No Hollywood

उन्होंने कहा, "फिल्म 'प्राइसलेस' फ्रांसीसी फिल्मों में मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म है। मैंने कुछ ईरानी फिल्में भी देखी हैं।मुझे कुछ फिल्म निर्देशक पसंद हैं और मैंने ऐसे कुछ निर्देशक तय किए हैं, जिनके साथ काम करना चाहूंगी।"

दीपिका फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रचार में व्यस्त हैं, जो 24 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका के साथ शाहरुख खान और अ‌भिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed