फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone voice change

ये दीपिका की आवाज को क्या हो गया?

Sat, 04 Jan 2014 08:06 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Sat, 04 Jan 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone voice change

यह दीपिका को क्या हो गया है। उनके जानने वाले भी उन्हें नहीं पहचान पाएंगे।

विज्ञापन


चैन्नई एक्सप्रेस की रिलीज के समय कहा जा रहा था कि इस फिल्म में दीपिका की ओरिजनल आवाज नहीं है, उनके लिए किसी आर्टिस्ट ने डब किया है। इसकी यह वजह बताई गई कि दीपिका के बोलने में किसी तमिल भाषी के हिंदी उच्चारण का सही लहजा नहीं आ पा रहा है।

यह बात सच नहीं थी। दीपिका ने इस खबर पर नाराजगी व्यक्त की थी और स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें तमिल बोलने की स्टाइल अच्छी तरह पता है और इस फिल्म में उनकी ही आवाज है।
विज्ञापन


इधर एक बार फिर चर्चा है कि मेगास्टार रजनीकांत के साथ वाली फिल्म कोचादइयान में उनकी आवाज डब की जा रही है। बता दें कि यह फिल्म तमिल के साथ हिंदी में भी प्रदर्शित होनी है और आश्चर्य की बात यह है कि इसमें दीपिका की आवाज दोनों ही भाषाओं में डब की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो क्या दीपिका की वॉइस में कोई गड़बड़ी पैदा हो चुकी है, वरना तो वे ऐसा कभी नहीं होने देतीं? इस बारे में सूत्रों का कहना है कि दीपिका के पास इस फिल्म की डबिंग के लिए वक्त नहीं है, इसलिए डबिंग आर्टिस्ट की मदद ली जा रही है।

फिल्म ओम शांति ओम में जिस डबिंग आर्टिस्ट मोना घोष शेट्टी ने उन्हें अपनी आवाज दी थी, उसी की सेवा दोबारा ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed