फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone Talks about her skin care routine after becoming Mom of baby girl Dua Padukone Singh

Deepika Padukone: मां बनने के बाद ऐसा हो गया है दीपिका पादुकोण का डेली रुटीन, इस काम के लिए भी नहीं फुरसत

Thu, 21 Nov 2024 03:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Nov 2024 03:18 PM IST
सार

Deepika Padukone: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने परिवार को भरपूर  समय दे रही हैं। सितंबर में उन्होंने बेटी दुआ को जन्म दिया। मां बनने के बाद उनकी जिम्मेदारियां इतनी बढ़ गई हैं कि खुद के लिए समय निकालना मुश्किल सा हो गया है। यह अपडेट उन्होंने खुद दिया है। 

विज्ञापन
Deepika Padukone Talks about her skin care routine after becoming Mom of baby girl Dua Padukone Singh
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k

विस्तार

दीपिका पादुकोण इन दिनों मातृत्व के पड़ाव को एंजॉय कर रही हैं। बेटी दुआ पादुकोण सिंह के साथ वे क्वालिटी समय बिता रही हैं। बिटिया के जन्म के बाद दीपिका की जिंदगी में कई बदलाव आए हैं और प्राथमिकताएं भी बदली हैं। अभिनेत्री ने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मजाकिया अंदाज में यह बताया है कि मां बनने के बाद अब उनके पास खुद के लिए वक्त नहीं बचता।

विज्ञापन

मजाकिया अंदाज में बताई दिनचर्या
दीपका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजाकिया वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने मां बनने के बाद अपने स्किन केयर रुटीन का अपडेट दिया है। दरअसल, यह वीडियो मूल रूप से twolittle.bunnies  नाम के इंस्टाग्राम पेज से साझा किया गया है। इसमें एक शख्स सिर्फ सादा पानी से मुंह धोकर बाहर जाता दिख रहा है। इशारों-इशारों में दीपिका ने बता दिया है कि अब उनके पास स्किन केयर का पर्याप्त समय नहीं बच पाता।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ekansh & Riyansh Gupta (@twolittle.bunnies)

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का नाम
दीपिका ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 08 सितंबर 2024 को पहली संतान के रूप में बेटी का स्वागत किया। अभिनेत्री ने दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर को पोस्ट साझा कर बेटी का नाम रिवील किया और बताया कि उन्होंने नाम रखा है-दुआ पादुकोण सिंह। उन्होंने लिखा, 'वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है, इसलिए हमने नाम दुआ रखा है'।

विज्ञापन

'लेडी सिंघम' पर बनेगी अलग फिल्म
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आ रही हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी है। रोहित शेट्टी की यह मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के रूप में दिखी हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी ने खुलासा किया कि फिल्म में दीपिका के किरदार शक्ति शेट्टी पर एक अलग फिल्म बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed