फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone Manager Karishma Prakash Summoned By Narcotics Control Bureau

दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया, घर से छापेमारी में मिली 'ड्रग्स'

Wed, 28 Oct 2020 12:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 28 Oct 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Manager Karishma Prakash Summoned By Narcotics Control Bureau
करिश्मा प्रकाश - फोटो : PTI

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मैनेजर करिश्मा प्रकाश (Karishma Prakash) को एनसीबी ने बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें बीते दिन ही एनसीबी की ही तरफ से दोबारा समन भेजा गया था। मंगलवार को करिश्मा के घर पर NCB ने छापा मारा था। इस दौरान उनके घर से कुछ मात्रा में हशीश मिला था। जिसके चलते करिश्मा को आज एक बार फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


इस कार्रवाई के दौरान करिश्मा अपने घर पर नहीं थीं। ऐसे में एनसीबी ने उनके घर के बाहर समन चस्पा कर दिया था। बताया जा रहा है कि ये करिश्मा का दूसरा घर है यहां वो वो आती -जाती रहती हैं। NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि करिश्मा के पड़ोसियों, दफ्तर वालों और सभी परिचितों को समन की जानकारी दे दी है। NCB के एक दूसरे अफसर ने बताया कि सीक्रेट इन्फॉर्मेशन के आधार पर करिश्मा के वर्सोवा स्थित घर पर रेड की गई, वहां से 1.8 ग्राम हशीश मिली है।
विज्ञापन


इससे पहले 25 सितंबर को दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश एनसीबी के एसआईटी कार्यालय पहुंचीं थीं। उन्हें ड्रग्स मामले की जांच में शामिल होने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समन देकर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका से जब एनसीबी ने ड्रग्स चैट को लेकर पूछताछ तो दीपिका ने चैट को लेकर पहले मना कर दिया था लेकिन जब करिश्मा को उनके सामने बैठाकर पूछताछ की गई, तो काफी बहस के बाद उन्होंने कबूला की उन्हें चैट में 'माल' मंगाया था। जिसका मतलब सिगरेट होता है।

बता दें एनसीबी के हाथ कुछ वॉट्सऐप चैट लगी थीं। इस चैट में साफ तौर पर ‘D’ और ‘K’ लेटर्स सामने आए। देखा गया कि D, K से 'माल' यानी ड्रग्स की मांग कर रही हैं। बाद में पता चला कि D से दीपिका पादुकोण और K से उनकी मैनेजर करिश्मा इस चैट का हिस्सा थीं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग कनेक्शन पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कार्रवाई जारी है। इस मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बीते दिनों एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार किया।


कुल मिलाकर इस केस में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें रिया चक्रवर्ती उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत समेत ड्रग पैडलर जैद, बासित परिहार समेत अन्य लोगों शामिल हैं। इसमें रिया और सैमुअल को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed