मामला बिगाड़ने के बाद अब ये क्या कर रही हैं दीपिका पादुकोण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलती सबसे होती है लेकिन समझदार इंसान वही होता है जो वक्त के साथ संभल जाए। पिछले दिनों दीपिका ने दो बड़ी गलतियां की। एक तो पीकू की सफलता पर दी अपनी पार्टी में अमिताभ बच्चन को बुलाना भूल गईं और बीते हफ्ते सोशल मीडिया में शाहरुख खान को ‘चैलेंज एक्सेपटेड’ लिख कर नाराज कर दिया।
उल्लेखनीय है कि शाहरुख ने अपनी आगामी फिल्म 'दिलवाले' दीपिका-रणवीर सिंह की 'बाजीराव मस्तानी' के साथ रिलीज करने का फैसला किया है। इसी पर दीपिका ने लिखा था कि बॉक्स ऑफिस पर टक्कर की यह चुनौती मंजूर है। इसी बात ने शाहरुख को नाराज किया।
लेकिन इन दो बातों के बाद दापिका को ये एहसास हुआ कि बॉलीवुड में देर तक टिकने के लिए इस तरह उलझना ठीक नहीं है और वो भी अमिताभ और शाहरुख जैसे बड़े सितारों से मनमुटाव बड़ा नुकसान करा सकता है। इसलिए उन्होने अब मामले को थोड़ा नरम करने के तरफ ध्यान दिया है।
तो इसलिए पसंद हैं दीपिका को काजोल और ऐश्वर्या की आंखें
दीपिका अब बिग बी और शाहरुख की नाराजगी दूर करना चाहती हैं। यही कारण है कि पिछले हफ्ते मुंबई में एक कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि दुनिया में उन्हें सबसे सुंदर आंखें किसकी लगती हैं तो उन्होंने तुरंत दो नाम लिए, ऐश्वर्या राय बच्चन और काजोल।
सब जानते हैं कि ऐश्वर्या बिग बी की बहू हैं और काजोल दिलवाले में शाहरुख की हीरोइन। बिग बी और शाहरुख के दिल को दीपिका का यह जवाब कुछ तसल्ली दे या न दे, खुद इस सुंदरी का दिल जरूर थोड़ा हल्का कर देगा। दीपिका भी जानती हैं कि अभी तो उनके सितारे बुलंद हैं। लेकिन बुरे वक्त में आपसी रिश्ते ही काम आते हैं।