फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika beat ranbir on box office

दीपिका पादुकोण ने लिया एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से बदला

Wed, 20 May 2015 04:57 PM IST
Updated Wed, 20 May 2015 04:57 PM IST
विज्ञापन
deepika beat ranbir on box office

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी हालिया रिलीज 'पीकू' की कमाई से अपने पूर्व कथित प्रेमी रणबीर कपूर की 'बांबे वेल्वेट' को पछाड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की कमाई की तुलना करने से स्थिति एकदम साफ हो गई है।

विज्ञापन


फिल्म व्यापार विश्लेषकों ने अनुराग कश्यप की 'बांबे वेल्वेट' के लिए लिए 'महाफ्लॉप', 'पिटी हुई' और 'महाविपदा' जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। 15 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में 16 करोड़ रुपये से कुछ अधिक की कमाई की।
विज्ञापन


फिल्म व्यापार विश्लेषक कोमल नाहटा ने बताया, "यह बहुत बुरी है। 'बांबे वेल्वेट' ने सिर्फ 16.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह सप्ताहांत की बजाय इसकी एक दिन की कमाई होनी चाहिए थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका की पीकू अभी भी कर रही कमाई

deepika beat ranbir on box office

अन्य फिल्म व्यापार विश्लेषक विनोदी मिरानी ने कहा, "फिल्म 'बांबे वेल्वेट' एक अनर्थ है।"​

​वहीं, शूजित सरकार निर्देशित 'पीकू' सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। इसने दूसरे सप्ताहांत में 14.60 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, इससे इसकी कुल कमाई 56.02 करोड़ रुपये हो गई है।

वहीं, पहले सप्ताहांत में इसने 25 करोड़ रुपये से अधिक कमाए थे। फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने 'पीकू' को 'विदेशों में 2015 की सबसे बड़ी हिट' बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed