फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dcw chairperson swati maliwal writes to Union Minister Anurag Thakur over sajid khan entry in bigg boss 16

Sajid Khan: बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री से भड़कीं स्वाति मालीवाल, अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर कही ये बात

Mon, 10 Oct 2022 02:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 10 Oct 2022 02:29 PM IST
सार

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा, साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने मीटू मूव्मेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती हैं।

विज्ञापन
dcw chairperson swati maliwal writes to Union Minister Anurag Thakur over sajid khan entry in bigg boss 16
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल साजिद खान की बिग बॉस में एंट्री को लेकर नाराज हैं। उन्होंने इस बारें में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म निर्माता साजिद खान को रियलिटी शो बिग बॉस से हटाने की मांग की है। बता दें कि साजिद खान पर करीब 10 महिलाओं ने मीटू का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा, 'साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने मीटू मूव्मेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती हैं। अब ऐसे आदमी को बिग बॉस में जगह दी गयी है, जो कि पूरी तरह गलत है। मैंने अनुराग ठाकुर जी को पत्र लिखा है की साजिद खान को इस शो से हटवाएं'।
 



Monday Flashback: 'रावण' को नहीं पसंद थी पर्दे पर अश्लीलता, साफ-सुथरे मनोरंजन के हिमायती थे अरविंद त्रिवेदी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि काफी लंबे समय के बाद साजिद खान ने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की है। जब साजिद खान पर कई महिलाओं ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, इसके बाद साल 2018 में इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) द्वारा साजिद को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। बिग बॉस में साजिद की एंट्री पर कई फिल्मी हस्तियों ने भी उनपर सवाल उठाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed