{"_id":"595e1e374f1c1bb00d8b4bb0","slug":"dangal-chinese-fans-dance-on-dhakad-song-video-make-for-aamir-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'धाकड़' गाने पर नाचे 'दंगल' के चाइनीज फैंस, आमिर को दिया ये तोहफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धाकड़' गाने पर नाचे 'दंगल' के चाइनीज फैंस, आमिर को दिया ये तोहफा
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Thu, 06 Jul 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
'दंगल'
इन दिनों चाइना में आमिर खान की धूम है। वहां 'दंगल' रिलीज होने के बाद से ही आमिर सभी के चहेते बन गए हैं। 'दंगल' के चाइनीज फैंस ने आमिर के लिए एक वीडियो जारी किया है जिसमें वो लोग 'धाकड़' गाने में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को 'Dangal Gift From China' के नाम से पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन
साथ ही वीडियो में आमिर के ये फैंस 'दंगल' के कुछ सीन्स भी परफॉर्म कर रहे हैं। आमिर के लिए बनाए गए इस वीडियो को तैयार करने में एक हफ्ते का समय लगा। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बिना किसी डांस एक्पीरियंस के दो दिन में शूट किया गया है।
विज्ञापन
'दंगल' ने चीन में पहले रिलीज हुईं सभी बॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां तक कि वहां के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी जब पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी तो उन्होंने ये तक बताया था कि उन्हें आमिर की 'दंगल' बहुत पसंद आई।
विज्ञापन
देखें वीडियो-