Daler Mehndi: प्रिंस हैरी से जुड़े फेक ट्वीट को सच समझ बैठे दलेर मेहंदी, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
भारत के मशहूर संगीतकार दलेर मेहंदी खुद से जुड़े एक फेक इंस्टाग्राम पोस्ट को सच समझ बैठे। इसमें लिखा था कि उनके गानों को प्रिंस हैरी ने सुना। इस पोस्ट को दलेर मेहंदी ने अपने ट्विटर पर साझा कर दिया, जिसके कारण कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
विस्तार
आजकल सभी कलाकार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, उसके जरिए वे अपनी लाइफ से जुड़ी चीजों को साझा करते हैं और फैंस के साथ भी कनेक्ट रहते हैं। इसी बीच भारत के मशहूर संगीतकार दलेर मेहंदी खुद से जुड़े एक फेक इंस्टाग्राम पोस्ट को सच समझ बैठे। ऐसे में वह ट्रोल हो गए। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा था कि प्रिंस हैरी ने दलेर मेहंदी के गाने सुने। दलेर मेहंदी ने उसे अपने ट्विटर पर साझा किया, जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आए। हालांकि उसके बाद भी दलेर मेहंदी की एहसास नहीं हुआ कि वह फेक पोस्ट है।
इंस्टाग्राम पर साझा हुआ प्रिंस हैरी और दलेर मेहंदी से जुड़ा पोस्ट
बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था। इसमें लिखा था कि प्रिंस हैरी ने अपनी किताब स्पेयर में एक संगीतकार का जिक्र किया, जिसके गानों को वह मुश्किल वक्त में सुनते हैं। इंस्टाग्राम पर साझा उस पोस्ट में लिखा था कि जब मैं अकेला और अपने परिवार से अलग महसूस करता था। मैं टाइम निकालकर दलेर मेहंदी को सुनता था। दलेर मेहंदी के गाने मुझे कनेक्ट करते हैं और बहुत सी चीजों में मदद करते हैं। वहीं, इस पोस्ट का कैप्शन था, कोई भी पार्टी दलेर मेहंदी के गानों के बिना अधूरी है। पोस्ट को कई लोगों ने लाइक किया था।
Bade Miyan Chote Miyan Muhurat: शुरू हुई अक्षय और टाइगर की फिल्म, मुंबई के यशराज स्टूडियो में मुहूर्त
दलेर मेहंदी ने साझा किया पोस्ट
इसके बाद दलेर मेहंदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उस पोस्ट को साझा किया है। उन्होंने इसमें लिखा है कि मैं अपने माता पिता का और गुरु नानक के आशीर्वाद का बहुत शुक्रगुजार हूं, मैंने एक यूनिक पॉप फोक एथनिक म्यूजिक स्टाइल बनाया है। लव यू प्रिंस हैरी, गॉड ब्लेस यू, मैं इस पर आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे गानों ने आपकी मदद की।
I am grateful to the blessings of Guru Nanak, my mom and dad, I created a unique Pop Folk Ethnic Music Style.
— Daler Mehndi (@dalermehndi) January 20, 2023
Love you Prince Harry! God Bless you, In gratitude that my music helped you.@TeamSussex pic.twitter.com/r2mRU0mn6U
फैंस ने किया सपोर्ट
दलेर मेहंदी ने इस फेक पोस्ट को सच समझकर साझा किया लेकिन वह ट्रोल हो गए। उनके इस पोस्ट के बाद यूजर्स लगातार कमेंट करते हुए नजर आए। हालांकि कुछ यूजर्स उनकी सराहना करते हुए भी नजर आए। उनके फैंस बोले कि आप ग्रेट हो पाजी। दूसरे यूजर ने लिखा म्यूजिक इज मैजिक। दलेर मेहंदी हिंदी पंजाबी संगीतकार हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में और म्यूजिक वीडियो के लिए कई गाने गाए हैं। दुनियाभर में उनके लाखों फैंस हैं। वहीं, भारत में आज भी लोगों को उनके गाने खूब पसंद आते हैं।
Neeraj Vora: लेखन ही नहीं एक्टिंग में भी नीरज वोरा ने जमाया अपना सिक्का, रंगमंच में भी लहराया हुनर का परचम