फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   daldal trailer out know how bhumi pednekar catch serial killer in crime thriller series

Daldal Trailer: भूमि पेडनेकर की सीरीज 'दलदल' का ट्रेलर जारी, सीरियल किलर के छक्के छुड़ाएंगी डीसीपी रीटा फरेरा

Wed, 21 Jan 2026 11:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 21 Jan 2026 11:26 AM IST
सार

Daldal Trailer Out: प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'दलदल' का ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इसमें भूमि पेडनेकर पुलिस अफसर के किरदार में सीरियल किलर को पकड़ेंगीं।

विज्ञापन
daldal trailer out know how bhumi pednekar catch serial killer in crime thriller series
‘दलदल' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘दलदल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मुंबई शहर की पृष्ठभूमि पर बनी 'दलदल' की कहानी डीसीपी रीटा फरेरा (भूमि) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक खतरनाक जांच पर निकलती हैं, जहां उन्हें एक बेरहम सीरियल किलर को पकड़ना होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


'दलदल' का ट्रेलर
ट्रेलर में डीसीपी रीटा फरेरा (भूमि) की खौफनाक दुनिया का सफर दिखाया गया है, जिसे भूमि सतिश पेडनेकर ने बेहद सशक्त अंदाज में निभाया है। ट्रेलर में क्रूर और सोचे-समझे किए गए हत्याकांड सामने आते हैं, जो एक कातिल की घिनौनी सोच को दिखाता हैं। जैसे-जैसे लाशों की संख्या बढ़ती जाती है, रीटा इस अंधेरी और डरावनी जांच में खुद को और गहराई तक फंसा हुआ पाती है।

कब और कहां रिलीज होगी 'दलदल'
विश धामिजा की बेस्टसेलिंग किताब 'भेंडी बाजार' पर 'दलदल' आधारित है। इस सीरीज को अमृत राज गुप्ता ने निर्देशित किया है। विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने इसका निर्माण किया है। इसे श्रीकांत अग्निस्वरन, रोहन डिसूजा और प्रिया सग्गी ने लिखा है। भूमि सतिश पेडनेकर के साथ इस सीरीज में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'दलदल' का प्रीमियर 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ 20 साल के उम्र के अंतर पर सारा अर्जुन ने चुप्पी तोड़ी, बोलीं- 'यह जायज...'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed