फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Daddy turns 35 mahesh bhatt pooja bhatt on battle with alcohol he stops drinking after Shaheen Bhatt birth

Daddy: महेश भट्ट के निजी अनुभव पर आधारित थी 'डैडी', फिल्म के 35 साल पूरे होने पर पूजा भट्ट ने किए कई खुलासे

Thu, 08 Feb 2024 12:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 08 Feb 2024 12:03 PM IST
सार

फिल्म 'डैडी' के 35 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने असल जिंदगी में शराब की लत से छुटकारा पाने की अपनी कहानी का खुलासा किया।

विज्ञापन
Daddy turns 35 mahesh bhatt pooja bhatt on battle with alcohol he stops drinking after Shaheen Bhatt birth
पूजा भट्ट-महेश भट्ट - फोटो : X

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'डैडी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता को शराब की लत से छुटकारा दिलाना चाहती है। बेटी ही एक ऐसी दवा है, जो उसके पिता को शराब से दूर रखती है। फिल्म में पूजा के पिता की भूमिका अनुपम खेर ने निभाई थी। फिल्म ने 35 साल पूरे कर लिए हैं। 'डैडी' महेश भट्ट की निजी अनुभव पर आधारित थी।

विज्ञापन


ऐसे फिल्म में काम करने के लिए तैयार हुईं पूजा
हाल ही में दिए साक्षात्कार में पूजा और महेश ने 'डैडी' के बारे में बात करती हुए फिल्म से जुड़ी खास यादें साझा कीं। पूजा ने वह किस्सा साझा किया कि किस तरह से उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई थी। उनके पिता महेश ने कहा था कि उन्हें पूजा को लॉन्च करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन फिल्म में 17 साल की लड़की की भूमिका है, जिसमें वे फिट बैठ सकती हैं। जब पूजा ने उन्हें जवाब नहीं दिया तो महेश ने कहा कि वे डिंपल कपाड़िया की बेटी को कास्ट करेंगे। हालांकि, तभी पूजा फिल्म करने के लिए तैयार हो गईं।
विज्ञापन

Saif-Kareena: लंबे समय के बाद फिर जमेगी सैफ-करीना की जोड़ी, पति-पत्नी बन करेंगे दर्शकों का मनोरंजन
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश के निजी अनुभव पर आधारित थी फिल्म
वहीं, महेश भट्ट ने खुलासा किया कि 'डैडी' का ख्याल उन्हें उनके निजी अनुभव से आया था। उन्हें शराब पीने की लत थी। जब सोनी राजदान गर्भवती थीं तो वे उन्हें शराब छोड़ने के लिए कहती थी। हालांकि, महेश ने उनकी बात नहीं मानी। जब शाहीन पैदा हुईं और घर आईं तो महेश काफी नशे में थे। उन्होंने बेटी को चूमने के लिए बांहों में उन्हें उठाया, लेकिन नन्ही शाहीन ने अपना मुंह फेर लिया और तभी महेश ने शराब छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि वे कभी शराब छोड़ सकते हैं, वह भी बिना किसी डॉक्टर या दवाई के बिना, लेकिन ऐसा हुआ। उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया और यही से 'डैडी' फिल्म की कहानी का ख्याल आया।
Namashi Chakraborty: 'मेरे पिता स्टार हैं, मैंने संघर्ष किया है', ओरी की लोकप्रियता से खफा हैं मिथुन के बेटे!

पूजा भट्ट को लगी थी शराब की लत
पूजा भट्ट ने फिल्म में उस लड़की का किरदार निभाया था, जो अपने पिता को शराब पीने से रोकती थी। पूजा ऐसी फिल्म करने के बावजूद खुद भी 44 साल की उम्र में शराब की लत से जूझ रही थीं। हालांकि, पूजा ने अपने पिता महेश भट्ट के कहने पर शराब से दूरी बना ली थी।
Kiran Rao: इस वजह से बेटे को इंडस्ट्री से दूर रखते हैं आमिर-किरण, बोलीं- 'उन्हें नहीं है बॉलीवुड...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed