Cruise Drugs Case: एनसीबी ने प्रभाकर सेल को पूछताछ के लिए भेजा समन, आज दोपहर 2 बजे बुलाया ऑफिस
आर्यन खान के बाद (एनसीबी) की एसआईटी ने मुंबई क्रूज जहाज छापेमारी मामले के गवाह प्रभाकर सेल को सोमवार दोपहर 2 बजे एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समन भेजा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एसआईटी ने ने तलब किया था। लेकिन 'मामूली बुखार' के चलते आर्यन खान एसआईटी के समक्ष पेश नहीं हो सके। वहीं, अब आर्यन खान के बाद (एनसीबी) की एसआईटी ने मुंबई क्रूज जहाज छापेमारी मामले के गवाह प्रभाकर सेल को सोमवार दोपहर दो बजे एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समन भेजा है।
एनसीबी की विजिलेंस टीम का नेतृत्व कर रहे एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह सोमवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। गवाह प्रभाकर सेल को आज मामले में कथित अदायगी मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए तलब किया है।
इससे पहले जांच एजेंसी ने 30 अक्टूबर को प्रभाकर सेल को अपना बयान दर्ज कराने के लिए टीम के सामने पेश होने को कहा था, लेकिन वह एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए। दरअसल, ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (सेट) का गठन किया गया था।
Mumbai | Delhi NCB’s vigilance team has summoned Prabhakar Sail, who is a witness in drugs-on-cruise-case, and asked him to appear before the NCB tomorrow to record his statement.
Earlier, NCB had summoned Sail but he did not appear. — ANI (@ANI) November 7, 2021
इससे पहले एजेंसी ने आर्यन के दोस्त और सह-आरोपी अरबाज मर्चेंट और अचित कुमार को भी पूछताछ के लिए तलब किया। इस सिलसिले में दोनों रविवार को एनसीबी कार्यालय पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक जिन 6 मामलों की एनसीबी एसआईटी जांच कर रही है, उन सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, शाहरुख के बेटे को एनसीबी एसआईटी पूछताछ के लिए किसी और तारीख पर बुला सकती है।
ड्रग्स केस में नाम सामने के बाद आर्यन खान ने मुंबई की आर्थर रोड जेल में 28 दिन काटे थे। आर्यन खान को तीन अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज जहाज पर चल रही ड्रग्स पार्टी के मामले में एनसीबी द्वारा छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। मामले में आर्यन की चार बार याचिका खारिज की गई थी, जिसके बाद आर्यन खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था, जहां से उन्हें आखिरकार जमानत मिल गई।